jhankar
ब्रेकिंग
गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश

Crime News :शहर में 5 नकाबपोश डकैतो दो स्थानों पर ताला तोड़ने की कोशिश की,एक जगह पड़ोसी को धमकाया. पुलिस सूचना पर 3 घंटे बाद पहुंची

इंदौर अब अपराधो का गढ़ बनता जा रहा है जहां विगत पिछले डेढ़ दो माह के भीतर दर्जनों गंभीर घटनाएं घट गई जिसकी एफआईआर भी दर्ज हो रही है। घटना से पूर्व षडयंत्र की जानकारी पुलिस तक नही पहुंच पा रही है निश्चित ही पुलिस का खूफिया तंत्र कमजोर हो रहा है। वहीं अपराधियों पुलिस के प्रति डर अब कम होता जा रहा है।दिन दहाड़े बिना डर के अपराध की घटनाओ को अंजाम दिया जा रहा है।  नकाबपोश बदमाश कार से आए थे| दो स्थानों पर ताले तोड़ने की कोशिशें हुईलेकिन सेंट्रल लाक होने से सफल नहीं हुए

मकड़ाई एक्सप्रेेस 24 इंदौर। शहर के हालात लगातार बदलते जा रहे है अपराध एवं दुर्घटनाओं पर नियंत्रण नही हो रहा है।शहर में डकैती की घटना सामने आई हैं। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में तो सीरियल वारदात हुई है। हालांकि बदमाश सफल नहीं हो पाए।ताले तोड़ने की कोशिशें हुई। दो स्थानों से सीसीटीवी फुटेज निकाले गए हैं। बदमाश नकाबपोश थे और कार लेकर आए थे

- Install Android App -

बदमाशों ने ताला तोड़ने की कोशिश की – शुरुआत भवानीपुर कालोनी से हुई। बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे नकाबपोश पांच बदमाश व्यवसायी अंबादास सुतार के मकान में घुस गए। बदमाशों ने ताला तोड़ने की कोशिश की लेकिन सेंट्रल लाक होने से सफल नहीं हुए।सुबह करीब दस बजे घरों में काम करने वाली महिला ने सूचना दी तो सुतार घर पहुंचे और पुलिस को बुलाया।
डकैत के हाथों में राड़ और अन्य औजार थे- आरोपितों ने नकाब पहन रखा था। भवानीपुर कालोनी से सीधे लोकमान्य नगर पहुंचे और बिजली कंपनी के जीएम श्रीकांत भड़कमर के घर को निशाना बनाया। उनके हाथों में राड़ और अन्य औजार थे।
पुलिस तीन घंटे बाद पहुंची- आरोपितों को ताला तोड़ते देख डाक्टर गौतम तायड़े बाहर निकले तो आरोपितों ने उन्हें धमकाया। काल करने पर पुलिस तीन घंटे बाद पहुंची। बताते हैं कि इसके पहले डकैत मधुबन कालोनी में भी पहुंचे थे। हालांकि इसका पता नहीं चला कि किसके मकान में घटना हुई है।