ब्रेकिंग
गंभीर मरीजों को रेफर करने पीएम श्री एम्बुलेंस सेवा का संचालन प्रदेश सहित जिले में संचालित Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर रेत का अवैध परिवहन कर ले जा रहे 2 ट्रेक्टर ट्राली करताना पुलिस ने पकड़ी। केस दर्ज भारतीय किसान संघ रहटगांव तहसील के प्रतिनिधि मंडल ने आज हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात की अब निजी चिकित्सक देंगे हरदा के संजीवनी क्लिनिकों पर अपनी सेवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने निजी चिकित्सको... मप्र में मूँग और उड़द की खरीदी आज से प्रारम्भ!  जानिए क्या है मूँग और उड़द का समर्थन मूल्य तस्वीर देखिए सीएम मोहन यादव सरकार: धरती पुत्र किसान परिवार के महिलाएं , बच्चे , बुजुर्ग सभी खाद के... उज्जैन: मोहर्रम के जुलूस में बवाल युवकों ने बेरिकेड्स गिराये , 6 पुलिसकर्मी घायल Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर समाज के होनहार उत्कृष्ट अंकों से सफलता हासिल करने छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान  !  

Mp News: शारीरिक संबंध न बनाने देने पर महिला की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उमरिया : नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नौसेमर में 13 दिसंबर को कंचन खुली खदान से लगे खेत में एक महिला और एक पुरूष का लगभग नग्न अवस्था में शव पाए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई जो करीब एक सप्ताह पहले हत्या किए गए थे। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम अनिल बैगा है। जानकारी के अनुसार, अनिल बैगा ने ही शिव प्रसाद बैगा और अमरती बाई बैगा की हत्या करने के बाद उनके शवों को खेत में फेंक दिया था।

- Install Android App -

गिरफ्तारी के बाद, आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अमरती बाई बैगा के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उसने उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने इसका विरोध किया और इसके बाद शिव प्रसाद बैगा भी उससे मिलकर उन्हें बचाने का प्रयास किया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने दोनों पर एक साथ पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में अनिल बैगा को उसके लालच ने ही फंसा दिया |  हत्या करने के बाद अनिल बैगा अमरती बाई का मोबाइल अपने साथ ले गया था और उसी मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस उस तक पहुंच गई।