jhankar
ब्रेकिंग
श्राद्ध पक्ष में अनूठी पहल: हिंडोलनाथ बाबा की पहाड़ी पर रोपे 101 पौधे जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद

MP News: विधायक सिंह ने 8 वर्षीय बालिका से किया दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफतार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24शहडोल। प्रदेश में असमाजिक तत्वों के द्वारा छिनौने अपराध करने के मामले आ रहे हैं। इन अपराधियों की शिकार छोटी मासूम बालिकाएं हो रही है। जिले के गोहपारु थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

- Install Android App -

पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस द्वारा ग्राम गोड़ारू निवासी उपेंद्र उर्फ विधायक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत के बाद प्रारंभिक जांच के बाद आरोपित विधायक के खिलाफ धारा 376/511 भादवि. एवं 11-12 पाक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि उपेन्द्र उर्फ विधायक सिंह पुत्र रामनरेश सिंह गोड़ द्वारा आठ वर्षीय बच्ची को घर अकेला जानकर उसके साथ ज्यादती करने की कोशिश की गई थी। इस दौरान पीड़िता घर में अकेली थी उसके माता पिता कहीं बाहर गए हुए थे। जब माता पिता घर पर वापिस आए तो पीड़िता ने उन्हे सारी बात बतायी बच्ची के शरीर में ज्यादती किए जाने के निशान भी मिले हैं।थाना प्रभारी विनय सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद तत्काल मामला कायम कर आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई है।