jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

Big News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मिला 1700 करोड़ का ITडिमांड नोटिस

आयकर विभाग के नोटिस ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता अभी तो यह राशि और भी बढ़ सकती है
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ऐन पहले सरकारी ऐजेंसियों ने कांग्रेस को बिना लड़े ही चारो खाने चित करने की ठान ली है। कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक नए झटके लगते जा रहे हैं पूर्व में राहुल गांधी को ईडी के सामने जाकर घंटो तक पूछताछ का सामना करना पड़ा था। अभी कुछ दिन पहले राहुल गांधी,सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक प्रेस कांफ्रेस रख बताया था कि कांग्रेस पार्टी के खातों को सीज कर दिया गया हैं हमारे पास चुनाव लड़ने के लिए भी रुपया नही है हम अपने रुपयों का उपयोग नही कर पा रहे हैं।

- Install Android App -

1700 करोड़ रुपए का डिमांड नोटिस

इन्ही सबके चलते कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली हाईकोर्ट मे याचिका लगाई थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने एक याचिका खारिज कर दी थी और इसके बाद आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी को 1700 करोड़ रुपए का डिमांड नोटिस जारी कर दिया है। इससे कांग्रेेस की आफत बढ़ गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिकए आयकर विभाग के ताजा नोटिस में कांग्रेस से वित्त वर्ष 2017.18 से 2020.21 के लिए 1700 करोड़ रुपए की राशि टैक्स के तौर पर जुर्माना और ब्याज के साथ मांगी गई है।
लोकसभा चुनाव से पहले नोटिस बढ़ाई कांग्रेस की आफत
आयकर विभाग के नोटिस के बाद कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस नोटिस से कांग्रेस पार्टी की मुसीबत बढ़ सकती है। जानकारों की राय है कि टैक्स की ये राशि में अभी और भी अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। आयकर विभाग अभी कांग्रेस की वर्ष 2021.22 से 2024.25 तक की आय का पुनर्मूल्यांकन रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।