jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Crime News : 10 लाख रुपये और कार दहेज में न लाने पर, पति प्रताड़ित और अप्राकृतिक कृत्य करता था महिला ने पुलिस से की शिकायत

मकड़ाई एक्सपे्रस ग्वालियर । शहर के विवेक विहार इलाके में रहने वाली ने पुलिस को अपने पति की शिकायत की हैं महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति पहले उससे दहेज की मांग करता था। दहेज न लाने की स्थिति में कई प्रकार से प्रताड़ित किया जाता था। उसके साथ वह अप्राकृतिक कृत्य करता था। महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली है।

- Install Android App -

विवेक विहार स्थित सेक्टर बी में रहने वाली महिला की शादी 15 मार्च 2021 को स्वप्निल सचदेवा से हुई थी। शादी के बाद स्वप्निल और उसके परिवार वालों ने महिला को दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। उससे दहेज में 10 लाख रुपये और कार की डिमांड की जाती थी। महिला के परिवार वालों ने दहेज भी दिया था। यह लोग पैसा न लाने पर उसे खाना भी नहीं देते थे। फिर पति ने अप्राकृतिक कृत्य करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर वह मारपीट करता था।
महिला ने अपने ससुराल वालों को घटना के बारे में बताया तो इन लोगों ने कहा कि घर से अगर दहेज नहीं आया तो इसी तरह प्रताड़ित किया जाएगा। फिर महिला से मारपीट कर कुछ दिन पहले उसे घर से निकाल दिया गया। महिला अपने मायके पहुंची और पूरी घटना बताई। महिला को उसके स्वजन पुलिस थाने ले गए। महिला थाना पुलिस ने इस मामले में एफआइआर दर्ज कर ली है