jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

Crime News: अज्ञात व्यक्ति ने तालाव मेे डाला जहर, एक क्विंटल मछली मरी, कर्ज लेकर महिलाएं कर रही थी मछली पालन

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बिलासपुर| कोनी क्षेत्र के ग्राम पौंसरा स्थित तालाब में किसी ने जहर डाल दिया। इससे तालाब की मछलियां मर गई। तालाब को ठेके पर लेकर मछली पालन करने वाले स्व सहायता समूह के अध्यक्ष ने इसकी शिकायत कोनी थाने में की है। उन्होंने गांव के ही एक युवक पर संदेह व्यक्त किया है।

- Install Android App -

महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोनी क्षेत्र के ग्राम पौंसरा में रहने वाली केजा बाई कुर्रे स्व सहायता समूह की अध्यक्ष हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव के कपुरा तालाब को समूह की महिलाओं ने 10 साल के लिए ठेके पर लिया है। समूह की महिलाएं चार साल से तालाब में मछली पालन कर रही हैं। सोमवार की सुबह अध्यक्ष तालाब की ओर गई थी। इस दौरान तालाब की मछलियां मरी हुई थी।उन्होंने इसकी जानकारी समूह की महिलाओं को दी। गांव के लोगों ने पानी को सूंघकर देखा तो जहरीली बदबू आ रही थी। तालाब में करीब एक क्विंटल मछलियां मर गई थी। मछलियां जो जिंदा थी उनकी स्थिति भी खराब थी। महिला ने मामले की शिकायत कोनी थाने में की है।

     उन्होंने बताया कि दो महीने पहले गांव में रहने वाला एक व्यक्ति तालाब की मेढ़ पर लगे पेड़ से लकड़ी काट रहा था। मना करने पर उसने तालाब में जहर डाल देने की धमकी दी थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।