jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Crime news :पुलिसकर्मी पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर तीन लाख रुपए की मांग

थाने में हवलदार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने केस दर्ज किया है। हवलदार ने चोरी के केस के आरोपी से तीन लाख रुपए की मांग कर रहे थे।हवलदार को सस्पेंड कर उसकी विभागीय जांच करवाई जाएगी।

 मकड़ाई एक्सप्रेेस इंदौर | विजयनगर थाने के हवलदार सुरेश मिश्र के खिलाफ राजस्थान एसीबी ने केस दर्ज किया है। मिश्र के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। हवलदार मिश्र चोरी के केस के आरोपी से तीन लाख रुपए की मांग कर रहे थे।

- Install Android App -

जिले के विजयनगर थाने में हवलदार मिश्र के खिलाफ राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो ने केस दर्ज किया है। हवलदार को सस्पेंड कर उसकी विभागीय जांच करवाई जाएगी। राजस्थान एसीबी की टीम कल इंदौर आई थी। टीम ने विजय नगर थाने के हवलदार सुरेश मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। मिश्रा पर आरोप है कि मदनलाल विश्नोई को चोरी के मामले में रिमांड पर लिया था। उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उसके परिवार वालों से तीन लाख रुपए मांग रहा था।

उसने बताया कि जिस प्रकरण में रिमांड मांगा गया, वह कार तो बेच चुका है। सुरेश कोर्ट से रिमांड की मांग कर मदनलाल को उसके घर जोधपुर ले गया। यहां उसने परिजन को धमकाया और कहा कि कार की कीमत के बराबर रुपए देना पड़ेंगे। विश्नोई के चचेरे भाई मांगीलाल चांडी ने उसकी बात रिकॉर्ड कर एसीबी को सौंप दी। एसीबी ने सोमवार को मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं, थानेदार सुरेश बुनकर की भूमिका की जांच हो रही है। धारा सात के तहत जो एफआईआर हुई है, उसमें एसआई सुरेश बुनकर को आरोपी बनाया जाएगा।