jhankar
ब्रेकिंग
हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क...

Crime News : महिला प्रत्याशी को निर्वस्त्र कर TMC के कार्यकर्ताओं ने घुमाया,महिला प्रत्याशी  ने  ममता बनर्जी के कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए 

                 TMC कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप

 मामला 8 जुलाई का  महिला प्रत्याशी  ने कहा कि मतदान के दौरान कपड़े फाड़े, नग्न होने पर मजबूर किया, सबके सामने छेड़छाड़ , गलत तरीके से छूने की कोशिश की

पश्चिम बंगाल| मणिपुर में दो महिलाओं के साथ नीचता करने वाले भीड़ में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद देशभर में गुस्सा है। जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान हुई थी शर्मनाक घटनाएं 

पश्चिम बंगाल में ग्राम पंचायत की महिला प्रत्याशी ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं पर छेड़छाड़ और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। यह पूरा घटनाक्रम 8 जुलाई का है, जिस दिन पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ था।

- Install Android App -

उपद्रवियों ने उसे मारा-पीटा, कपड़े फाड़ने की कोशिश की
महिला प्रत्याशी का आरोप है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। यह घटना हावड़ा जिले के पांचला इलाके की है। महिला ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में कहा है कि तृणमूल कांग्रेस के लगभग 40 उपद्रवियों ने उसे मारा-पीटा। कपड़े फाड़ने की कोशिश की और मुझे नग्न होने पर मजबूर किया। सबके सामने छेड़छाड़ की। गलत तरीके से छूने की कोशिश की। एफआईआर की तृणमूल प्रत्याशी हेमंत राय, नूर आलम, अल्फी एसके, रणबीर पांजा संजू, सुकमल पांजा समेत कई लोगों के नाम हैं।