jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Crime News : शादी को 6 माह भी नही हुए,युवती को दहेज के लिए दी प्रताड़ना

पीड़ित की शिकायत पर महिला थाने में पति और ससुराल वालों के खिलाफ जुर्म दर्ज

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बिलासपुर।एसईसीएल के कर्मचारी ने अपनी पत्नी को दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया।पति और ससुराल वालो द्वारा नवविवाहित युवती को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरु कर दिया|

- Install Android App -

इसकी शिकायत पर पुलिस ने उन्हे परिवार परामर्श केंद्र में भेजा वहां से समझाईश के बाद भी पति और सुसराल वालो के व्यवहार में परिवर्तन न आने की स्थिति पर थाने में शिकायत की गई।

महिला थाना प्रभारी भारती मरकाम ने बताया कि किरण राठौर की शादी पांच महीने पहले कोरबा जिले के दीपका अंतर्गत कृष्णानगर में रहने वाले संदीप राठौर से हुई थी। महिला का पति एसईसीएल में सुपरवाइजर है। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वालों ने महिला को दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की।पुलिस ने मामले को परामर्श केंद्र में भेज दिया। यहां पर पति और ससुराल वालों को समझाईश दी गई। इसके बाद भी उनके व्यवहार में बदलाव नहीं आया। पीड़ित की शिकायत पर महिला थाने में पति संदीप राठौर, सास लक्ष्मीन राठौर और ससुर संतोष राठौर के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है।