फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर में मकबर को लेकर हंगामा हो गया। बीजेपी जिलाध्यक्ष के आह्रवान पर सोमवार की सुबह वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लोग पुलिस के बैरीकेड तोड़कर मकबरे के अंदर प्रवेश कर गए। हिंदू समाज के लोगों ने मकबरे पर चढ़कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। बाद में दूसरे पक्ष के लोग भी वहां आ गए। पुलिस इससे इनकार कर रही है। पुलिस ने हालात को देखते हुए लोगों को अलग-अलग किया।
सूचना पर डीएम और एसपी भी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षो को मौके से हटा दिया है। हालांकि अभी भी लोग वहां खड़े हैं। मौके पर शांति है। वहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दोनों पक्षों के लोगों से डीएम-एसपी और प्रशासन के कई अन्य अधिकारी बात कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार सुबह मौके पर करीब भारी संख्या में हिन्दू संगठन के लोग मकबरे में घुस गए जिससे दूसरा पक्ष भी वहां आ गया और दोनों और से विवाद बढ़ गया जिसके बाद पुलिस दोनों पक्षों के बीच बातचीत से मामले का हल निकालने की कोशिश कर रही थी। भीड को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। काफी देर तक समझाने के बाद लोग वहां से हटे, लेकिन घर वापस जाने की बजाए दूर जाकर खड़े हो गए।
बीजेपी जिलाध्यक्ष ने सोमवार सुबह मकबरे में पहुंचकर लोगों से पूजा, आरती करने की अपील की थी। इस अपील पर सोमवार सुबह हिन्दू पक्ष के लोग डाक बंगला के पास से लगी बैरीकेडिंग तोड़कर वहां पहुंचे। और पुलिस की बैरीकेडिंग तोड़ कर विवादित स्थल के अंदर प्रवेश कर गए। प्रशासन कल से ही इसे लेकर चौकन्ना था लेकिन फिर भी सोमवार को हिंदू समुदाय के लोग जुटे और तनावपूर्ण हालात पैदा हो गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मकबरे के आसपास बैरिकेडिंग की गई थी। पुलिस बल भी तैनात था। इसके बावजूद वहां हिंदू संगठन ने भीड़ जुटाई जिसे संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

