jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण इंदौर में जहरीली गैस से हादसा: सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत नर्मदापुरम में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी 3 मार्च को आसमान में ग्रहण का साया! इन 5 राशियों पर मंडरा रहा खतरा? खाटूश्याम जी के दरबार में दिखा अनोखा नजारा, पहली बार पंचमेवों से हुआ श्रृंगार होली से पहले घर के दरवाजे पर लगा दे ये 5 पौधे, रातों-रात बदल सकती है आपकी किस्मत

Cylinder Blast up: गैस सिलेंडर में हुआ विस्फोट मकान की दीवार टूटकर गिरी, 05 की मौत, 04 घायल, मृतकों में तीन मासूम बच्चे

Cylinder Blast: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देर रात एक मकान में जबरजस्त धमाका हुआ। धमाके के बाद क्षेत्र में सनसनी फेल गई।
मिली जानकारी के अनुसार काकोरी इलाके में घर में रखे गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में बच्चे समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतकों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल है।

सिलेंडर ब्लास्ट काकोरी में रहने वाले मुंशीर के घर में हुआ। मुंशीर जरदोजी का काम करता था. ये ब्लास्ट क्यों और कैसे हुआ, इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है। ये धमाका इतना ज़ोरदार था कि कमरे की पूरी दीवार तक उड़ गई और आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है. धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई । आवाज सुनकर लोगो की भारी भीड़ घटना स्थल पर लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद स्थानीय लोगों के साथ राहत एवं बचाव शुरू किया गया।

पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

- Install Android App -

________________________________

यह भी पढ़े –