jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

Datia News : नवविवाहिता की लाश फांसी के फंदे पर झूलती मिली, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दतिया। जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया फैजुल्ला में एक नव विवाहिता का संदिग्ध हालात में शव घर में ही फंदे पर झूलता हुआ मिला है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।बुधवार की दोपहर 2 बजे पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। युवती के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए है।

- Install Android App -

युवती के  ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप 

मामले में जो बात निकलकर सामने आई है कि मृतका खिरिया फैजुल्ला निवासी रामअवतार यादव की पत्नी है जिसका शव घर में फंदे पर झूलता हुुआ मिला। इस दौरान रामअवतार अपने खेत पर गया हुआ था। नव विवाहिता के मृत होने की खबर मिलने पर उसके मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए और मृतिका के पिता रामेश्वर यादव ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाए है। उन्होने कहा कि बेटी की शादी 3 वर्ष पूर्व रामअवतार के साथ की थी। इनका एक डेढ़ साल का बेटा भी है।इन दोनो पति और पत्नी में विवाद होता रहता था। बेटी की लाश पर मारपीट के निशान भी हैं।
एसडीओपी भांडेर ने बताया कि शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पीएम रिर्पोट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। वही मायके पक्ष ने जो आरोप लगाए उनकी जांच की जा रही है।