jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

Mp Big News: मामूली विवाद मे सरपंच ने की गोलीबारी, भाई के विवाद मे बदला लेने पहुचें सरपंच ने की फायरिंग, महिला की मौत एक घायल, 13 पर FIR दर्ज!

दतिया : छोटे विवादों में अक्सर लोग जोश में आकर किसी पर जानलेवा हमला भी कर देते हैं । ऐसे ही एक मामले में जिले के  जिगना थाना ग्राम बनवास में शनिवार की रात्रि को गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई वही एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल है।

क्या है पूरा मामला !

जानकारी के अनुसार ग्राम वनवास निवासी रतिराम यादव का शराब पीने के दौरान घटना से एक दिन पूर्व शुक्रवार शाम गांव के सरपंच अरविंद यादव के भाई रविन्द्र से विवाद हो गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने उस समय तो दोनों को शांत करा दिया, लेकिन गुस्से में भरे बैठे रविंद्र ने यह सारी बात अपने भाई सरपंच अरविंद को बताई। जिस पर वह भड़क गया।

सरपंच ने की फायरिंग हुई महिला की मौत…

पुलिस के मुताबिक सरपंच अरविंद यादव नाराज होकर अपने साथियों के साथ शनिवार की रात रतिराम के घर जा पहुंचा।
उनका आपसी विवाद इतना बढ़ा कि अरविंद ने फायरिंग कर दी। गोली रतिराम की बहु अहिल्या के सीने में जा लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गोली लगने से उसकी भतीजी प्रियंका घायल हो गई। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

- Install Android App -

पुलिस ने किया मामला दर्ज…

घटना शनिवार देर रात की बताई जाती है। मामले में गांव के सरपंच सहित 13 लोगों को नामजद किया गया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए रविवार को एसपी वीरेंद्र मिश्रा भी बनवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौका मुआयना कर पुलिस को आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

एसपी मिश्रा का कहना है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपितों के संबंधित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है।

Rajasthan Bakri Palan Yojana 2024: बकरी पालन हेतु 60% सब्सिडी पर मिलेगा 5 लाख रुपए का लोन