jhankar
ब्रेकिंग
Mp न्यूज़ : सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ न... हरदा पुलिस ने अवैध गांजा सहित महिला आरोपी को किया गिरफ्तार हंडिया : त्योहारों की आहट, सड़कों पर पुलिस की दस्तक... हंडिया में निकला फ्लैग मार्च! बिजली बिल कम करने तथा खपत को नियंत्रित करने में मददगार साबित हुआ स्मार्ट मीटर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को 1912 की विशेष सुविधा जिले में “ज्ञान भारतम् मिशन” अंतर्गत चलाया जा रहा राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का होगा शुभारंभ कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने जिले में उर्वरक की स्थिति की समीक्षा की सिवनी मालवा: कोर्ट के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी पड़ी भारी, 2 अज्ञात पर FIR दर्ज

रेलवे ट्रेक पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश ! ट्रेन से गिरने की आशंका, नहीं हो सकी शिनाख्त

➡️ के के यदुवंशी पत्रकार,

सिवनी मालवा। धरमकुंडी रेलवे ट्रेक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। आशंका है कि मृतक की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। शव बीती रात सोमवार मंगलवार का बताया जा रहा है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

- Install Android App -

थाना प्रभारी अनूप कुमार उईके के मुताबिक रेलवे से इस लाश के बारे में जानकारी मिली थी। जिस पर थाने से प्रधान आरक्षक महेश कुमार मीणा और पुलिस बल को मौके के लिए रवाना किया गया लाश धरमकुंडी के पास रेलवे पटरी पर पड़ी पाई गई आशंका है कि किसी ट्रेन से गिरने के कारण मृतक की मौत हुई है। उसके गिरने से लगी चोट पाई गई है पुलिस ने बताया कि ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से गिरने की संभावना जताई जा रही पीएम के बाद मृतक की मृत्यु का स्पष्ट कारण सामने आ सकेगा।

मृतक सफेद शर्ट पहने हुए हैं। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल लाश मौके से उठवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई गई है। जहां उसका पीएम करवाया जाएगा। जांच अधिकारी महेश कुमार मीणा ने बताया कि मामला कायम कर जांच में लिया है जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।