jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: किन महिलाओं को नहीं मिलेगा हर महीने 1000 रुपये का लाभ? जानिए पूरी जानकारी!

दोस्तों, दिल्ली की महिलाओं के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव से ठीक पहले Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana का ऐलान करके अरविंद केजरीवाल ने हर महिला के खाते में 1000 रुपये प्रति माह देने की घोषणा की है। लेकिन क्या ये योजना सभी महिलाओं के लिए है? नहीं दोस्तों, इस योजना के लिए कुछ नियम और शर्तें भी तय की गई हैं। आइए, इस योजना के नियमों और पात्रता के बारे में पूरी जानकारी लेते हैं।

किन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ?

  • महिला सम्मान योजना में न्यूनतम 18 ओर अधिकतम 60 साल की महिलाएं आवेदन फार्म जमा कर सकती है।
  • महिला सम्मान योजना में सिर्फ दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के फॉर्म जमा होंगे।
  • जिन महिलाओं के पास दिल्ली का आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड है, वही आवेदन कर सकती हैं।

यह बहने नहीं ले पाएंगी इस योजना का लाभ

  • जो महिलाएं सरकारी नौकरी कर रही हैं।
  • जिन महिलाओं को पेंशन मिल रही है।
  • वे महिलाएं जो आईटीआर फाइल करती हैं।
  • जिन महिलाओं का अपना बिजनेस है।
  • दिल्ली से बाहर रहने वाली महिलाएं।

योजना से जुड़ी कुछ खास बातें

- Install Android App -

  • यह योजना पहले से घोषित थी, लेकिन इसे चुनाव को ध्यान में रखते हुए अब लागू किया जा रहा है।
  • फिलहाल महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे।
  • सरकार का कहना है कि चुनाव के बाद इस योजना की राशि को ₹1000 से बढ़ाकर ₹2100 कर दिया जाएगा।

कैसे मिलेगा योजना का लाभ?

  • दोस्तों, अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आप इन नियमों को पूरा करती हैं।
  • महिला सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए राज्य की महिलाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए दिल्ली सरकार की ओर से जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान

दोस्तों, इस योजना को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत है। उनके अनुसार, बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को यह आर्थिक मदद दी जा रही है। केजरीवाल का दावा है कि इस योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

एलजी की आपत्ति का सवाल

हालांकि, इस योजना को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। खबरों के मुताबिक, दिल्ली के एलजी इस योजना को लागू करने में अड़चन डाल सकते हैं। केजरीवाल का कहना है कि उनकी कोशिश है कि योजना को हर हाल में लागू किया जाए।

योजना की राशि कब मिलेगी?

दोस्तों, चुनाव से पहले इस योजना के तहत पैसा अकाउंट में ट्रांसफर करना संभव नहीं है।चुनाव के बाद, मार्च या अप्रैल से, महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह मिलने की उम्मीद है।इसके लिए रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होने वाला है।