jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

Delhi News: रात में अचानक व्हाट्सएप पर अनजान वीडियो कॉल को अटेंड करना बनी युवक के लिये आफत

दिल्ली : रात मे व्हाटसप पर अन्जाना विडियो काल रिसीव करना आफत को बुलाना साबित होगा, ऐसे ही एक मामले में ग्रमीण युवक को आधी रात को व्हाट्सएप पर युवती का का वीडियो कॉल आया इसे अटेंड करने के बाद एक अन्य व्यक्ति का कॉल आता है । जो खुद को आईएएस ऑफिसर बताता है और पुलिस कार्रवाई का डर बता कर युवक से 273000 ठग लेता है । इसके बाद पीड़ित युवक ने थाने में जाकर आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई ।

साइबर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है, शिकायत मे युवक ने बताया कि जिस युवक ने कॉल किया था उसने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी आईपीएस पंकज अरोड़ा बताया था। शिकायत में जानकारी देते बताया कि युवक अशोक कुमार कनीना तहसील के ग्राम भोजावास का रहने वाला है, जो अपने खेत में बने मकान में रहकर खेत में मौसमी पेड़ो की रखवाली करता है। 19 जून को वह रोज की तरह सोया हुआ था इसी दौरान रात में करीब 11:00 बजे अनजान नंबर से उसे वीडियो कॉल आया और उसने उसे रिसीव कर लिया दूसरी ओर कॉल पर एक लड़की नग्नवस्था में अश्लील हरकत कर रही थी। जिसमें अपना नाम प्रियंका शर्मा बताया था थोड़ी देर बाद कॉल डिस्कनेक्ट हो गई । 20 जून की सुबह 11:00 बजे एक वीडियो कॉल और आया जिसमें पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति खुद को पंकज अरोड़ा बताकर कहता है तुम्हारी वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग जिसमें तुम लड़कियों को वीडियो कॉल करते हो मेरे पास आई है और मैं तुम्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम को भेज रहा हूं । इस पर घबराइये युवक ने कार्रवाई न करने की प्रार्थना की तो उसने कहा कि एक अन्य नंबर से फोन आएगा उसके बाद हम मीडिया से वीडियो रिकॉर्डिंग हटवा देंगे उनसे तुम बात कर लेना थोड़ी देर बाद एक अन्य नंबर से फोन आया और उसने अलग-अलग करके 273000 की नेफ्ट कर वाली पीड़ित की शिकायत पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच की जा रही है | 

- Install Android App -

Harda Big news: पेड़ पर लटकी हुई मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी।