jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : 87 लाख का बिजली बिल बकाया, अबगांवकला में चला विभाग का 'करंट एक्शन', 180 कनेक्शन हुए बंद! उज्जैन के डेलचीबुजुर्ग में रिवाल्वर दिखाकर धमकी: कांग्रेस नेता प्रतापसिंह गुर पर किसान को डराने का आ... छिंदवाड़ा की राजनीति में हलचल: जैतपुर में लगे कमलनाथ के 'लापता' पोस्टर, BJP-कांग्रेस में बयानबाजी ते... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक पर मामला दर्ज 📰 मध्य प्रदेश की आज शनिवार, 27 जून 2026की खास खबरें आज 29 जून 2026, सोमवार को मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ पढे़ विश्व की प्रमुख खबरें 29 जून 2026, सोमवार को भारत में सोना-चांदी के ताजा भाव आज भोपाल-इंदौर सब्जी मंडी में सब्जियो के ताजा भाव 29 जून 2026, सोमवार को हरदा की अपडेट खास खबरें Big breaking news : नोएडा सेक्टर-119 की अरण्या सोसायटी में 21वें फ्लोर के फ्लैट में AC ब्लास्ट से आग...

Big News : अब कौन बनेगा भारत भाग्य विधाता 04 जून का है सबकों बेसब्री से इंतजार

लोकसभा चुनाव का सांतवा चरण अभी बाकी 01 जून को होगा मतदान

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली : वर्तमान में देश में सिर्फ एक ही चर्चा हैं कि अब कौन बनेगा देश का प्रधानमंत्री। 18 वां लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम मात्र कुछ ही दूरी पर है। चुनाव पूर्व व्यवस्था के अनुसार 7 चरणो किए जा रहे है। लोकसभा चुनाव 2024 में 543 सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। यह पूरी व्यवस्था कुल 44 दिनों में 7 चरणों में पूरी होगी।

सात चरणों में हो रहे मतदान –

आपको याद होगा पहले चरण में 19 अप्रैल को 102 सीटों पर वोट डाले गए। फिर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 89 सीटों पर वोटिंग हुई। इसके बाद तीसरे चरण में 7 मई को 94 सीट के लिए और चौथे चरण में 13 मई को 96 सीटों पर, 20 मई को पांचवें चरण में 49 सीटों पर, 25 मई को छठे चरण में 57 सीटों के लिए मतदान हुआ। अब फायनली 1 जून को अंतिम और सातवें चरण में 57 सीटों पर मतदान होगा। इसके बाद 4 जून को लोकसभा चुनाव का महाफैसला होगा जो देश दशा और दिशा तय करेंगा।

 देश में 97 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर्स –

- Install Android App -

अभी हम वोटर्स का आंकड़ों पर नजर डाले तो इस समय देश में 97 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर्स हैं। इनमें 49.72 करोड़ पुरुष और 47.15 करोड़ महिला वोटर्स हैं। इनके अलावा  थर्ड जेंडर के कुल 48,044 मतदाता भी हैं।इस बार 1.82 करोड़ नए मतदाता है जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इधर 100 से ज्यादा की उम्र वाले मतदाता भी कम नही है इनकी संख्या 2लाख से ज्यादा है।  लोकसभा क्षेत्र के अनुसार पूरे देश में 10 लाख से अधिक पोलिंग बूथ बनाए गए। 55 लाख से ज्यादा ईवीएम मशीनें प्रयोग की जायेगी।

अब महाफैसला 4 जून को –

पूरा देश अब 4 जून का बेसब्री से इंतजार कर रहा हैं कि देश का अगल भाग्य विधाता कौन होगा। जिसके हाथ में सत्ता की चाबी होगी। अभी वर्तमान में दो बार से नरेंद्र मोदी देश की बागडोर संभाले हुए हैं और जनता ने भी उन्हे बहुमत खुलकर दिया हैं विगत 10 वर्षो से सरकार संचालित करते आ रहे हैं अगर इस बार भी 400 पार का नारा देकर चुनावी समर में कूद पड़े है। अगर उनकी सरकार बनती हैं तो नरेंद्र मोदी देश पहले गैर कांग्रेसी होगें जो तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बने।

मोदी के सामने हैं महागठबंधन –

पीएम मोदी को सत्ता में आने से रोकने के लिए उनकी विरोधी पार्टियों ने एक जुटता दिखाने की कोशिश में सभी बड़े दल एक जुट होकर मंच पर आ गए हैं मुख्यतः कांग्रेस के राहुल गांधी,सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, शरद पंवार, लालू यादव ,उद्धव ठाकरे, महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्ला सहित कई बडे़ दिग्गज नेता नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए भरपूर कोशिश कर रहे है। 1 जून को सभी पार्टियों का भविष्य ईवीएम मशीन में बंद हो जायेगा। जिसका महाफैसला 4जून को देखने को मिलेगा पूरा देश सांस रोककर इंतजार कर रहा है।