मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मौसम मप्र।प्रदेश में मौसम अब और सर्द होने वाला है साथ कुछ स्थानों पर बारिश की सम्भावना भी बताई जा रही है।
अरब और बंगाल की खाड़ी से आनेवाली हवाओं से प्रदेश का मौसम बहुत ज्यादा सर्द होनेवाला है। इसका खासा असर सोमवार की सुबह देखने को मिला प्रदेश के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। ग्वालियर में दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई। सोमवार को इंदौर सहित पश्चिमी मप्र के कई हिस्सों में बादल छाए रहे है। इंदौर शहर में छाए बादलों ने जहां रात का तापमान बढ़ाया। वही दिन में अधिकांश समय बादल छाए और कुछ समय के लिए धूप निकली।
25 दिसम्बर के बाद सर्द होगा प्रदेश
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी मप्र के अधिकांश जिलों में अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा। 25 दिसंबर के बाद इंदौर,खंडवा,खरगोन,उज्जैन सहित पश्चिमी मप्र सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा साथ ही कई इलाकों में मावठा करने की संभावना है। भोपाल और इंदौर में सुबह साढ़े आठ बजे तक दृश्यता एक किलोमीटर रही। छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुराहो और टीकमगढ़ में दृश्यता एक किलोमीटर रही।
भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से मात्र 0.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
मंगलवार बुधवार को बारिश की सम्भावना
मौसम विभाग का कहना है बादलों की वजह से दिन के तापमान में मामूली कमी आई है, लेकिन रात के तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि हुई है। मंगलवार बुधवार को प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। शेष संभागों में मौसम शुष्क रहेगा।
प्रदेश में 27 दिसंबर से कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर शुरू होगा। मप्र के इलाकों को ज्यादा प्रभावित करेगा।पूर्वी मप्र के इलाकों के मौसम परिवर्तन होगा। दक्षिण-पूर्वी हवा प्रदेश में अरब और बंगाल की खाड़ी से नमी ला रही है।अगले दो दिन इंदौर सहित पश्चिमी मप्र के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे।दो दिन बार इंदौर में रात के तापमान में तीन से चार डिग्री बढ़ोतरी होगी। ऐसे में आगामी दिनों में ठंड की तीव्रता कम होगी।इंदौर में अगले दो से तीन सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है।
रविवार 29 दिसम्बर को हरदा रहेगा बहुत सर्द
मौसम मे लगातार उतार चड़ाव हो रहा है।वही उप्र की ओर से आने वाली सर्द हवाओ का असर देखने मिला है लगातार न्यूनतम पारा गिर रहा है। इसके कारण आगामी 5 से 7 तक सर्द हवा और कोहरा छाया रह सकता है विशेष कर 29 दिसम्बर रविवार को क्योकि इस दिन रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर रहेगा। जिससे दृश्यता भी कम जायेगी। इसलिये रात मे वाहनों से यात्रा न करे क्युकि अन्धेरा कोहरा से सामने आने वाला वाहन नज़र नही आते है।जिस से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।23 से 26 दिसम्बर के बीच पहला मावठा पड़ने वाला है।

