jhankar
ब्रेकिंग
गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश

इंदौर के डॉक्टर के हाथ-पैर तोड़ने का ठेका लेने वाला देवास का गुंडा गिरफ्तार

इंदौर। डाॅक्टर शिवकुमार यादव पर हुए जानलेवा हमले में विजयनगर पुलिस ने मुख्य षड़यंत्रकारी और उसके साथी को पकड़ लिया है। आरोपित हत्या और अपहरण के मामले में सेंट्रल जेल से छुटा है। उसने जेल में बंद गुंडे हेमंत यादव से एक लाख रुपये में ठेका लिया था। पुलिस तीन को पूर्व में पकड़ चुकी है।

विजयनगर टीआई सीके पटेल के मुताबिक शिवकुमार पर 16 दिसंबर को स्कीम-54 में हमला हुआ था। बाइक सवारों ने फिल्मी अंदाज में कार को ओवरटेक कर रोका और हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने साजिद उर्फ चेतन मोहसीन और हेमंत यादव के ड्राइवर विशाल भंडारी को गिरफ्तार कर लिया।

- Install Android App -

पूछताछ में पता चला हमले के पीछे हेमंत का हाथ है। साल 2022 में डा.शिवकुमार ने हेमंत के पुत्र मोहित का उपचार किया था। पैर में संक्रमण होने के कारण पैर काटना पड़ा था। हेमंत फिलहाल आपराधिक मामलें में सजा काट कर रहा है। उसने जेल में बंद जाहिद उर्फ भैया को घटना बताई और कहा कि शिवकुमार से बदला लेना है।

जाहिद पर साल 2008 में हत्या और अपहरण का केस संयोगितागंज थाने में दर्ज हुआ था। उसको 15 साल की सजा हुई थी। 15 अगस्त को वह जेल से छुटा और हेमंत से सुपारी ले ली। उसने जेल में बंद मोहसीन की जमानत करवाई और कईं दिनों तक डाॅक्टर की रैकी की। मौका मिलते ही आरोपितों ने हमला कर दिया। टीआई के अनुसार आरोपित हेमंत को भी गिरफ्तार किया जाएगा। कोर्ट ने 31 दिसंबर की तारीख दी है।