jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में सागौन तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, चार फरार जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने माचक उपनहर और मुहाल माइनर का किया निरीक्षण शिक्षण विकास समिति हरदा के अध्यक्ष बने डॉ. आर. के . पाटिल, संजय कमलचंद जैन उपाध्यक्ष मनोनीत लखनऊ डबल मर्डर अपडेट: पत्नी और बेटी की हत्या के बाद थाने पहुंचा होमगार्ड, पुलिस ने दर्ज किया केस भोपाल में प्रेमी जोड़े के शव मिलने से सनसनी, सर्वेंट क्वार्टर में फंदे पर लटके मिले युवक-नाबालिग के ... कैसा रहेगा आज मध्य प्रदेश का मौसम, बारिश हुई विदा और तापमान हुआ तेज जानिए आज मध्य प्रदेश में सोना-चांदी का भाव सावधान रहे उत्तराखंड में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ, देश दुनिया में आज की सुर्खिंया... करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां जोरों पर

Dewas News: देवास में सहायक प्रबंधक पर खाद न देने का आरोप लगाकर, 3 लोगो ने की पिटाई

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 देवास : सहकारी संस्था में सहायक प्रबंधक से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है जहां पर बताया जा रहा है कि खाद लेने आये लोगो को खाद नही दी जा रही ऐसा कहकर सहायक प्रबंध के साथ मारपीट की गई कार्यालय में जबरन तोड़ फोड़ की। इस पर सहायक प्रबंधक द्वारा पुलिस मे मारपीट गाली गलौच और शासकीय कार्य में बाधा डालने की शिकायत की गई। इधर दूसरी अन्य 11 सोसाटियां भी पीढ़ित के पक्ष में आ गई हैं अब मामला गंभीर होता जा रहा हैं वही पुलिस ने शिकायत पर विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज कर लिया है।घटना सोनकच्छ के फावड़ा ग्राम में सहकारी समिति की बताई जा रही है। जहां सहायक प्रबंधक के साथ मारपीट और कार्यालय में तोड़फोड़ हुई है

- Install Android App -

मामला पुलिस के अनुसार फरियादी श्रीराम पुत्र गौरीशंकर राठौर, निवासी बावई ने धीरज राठौर ;कम्प्यूटर आपरेटर, नवीन जाधव ;भृत्य एवं गोकुलदास बैरागी ने;सोसायटी प्रबंधक के साथ आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि बुधवार को संस्था की ओर से किसानों को खाद वितरण किया जा रहा था। सुबह लगभग 11.30 को ग्राम के मनोज ,भानूप्रताप योगेद्र पुत्र दिलीप सिंह सेंधव ,निरंजन पुत्र भानूप्रताप सेंधव कार्यालय में खाद लेने आए। इन लोगो का सोसायटी में खाता नही है। इसलिए इन्हे खाद देने से मना कर दिया। जिस पर ये लोग दूसरे खाते से खाद दिए जाने की बात कहने लगे। इस पर कहा गया कि जिनका खाता है वह आयेगा तो ही खाद दी जायेगी। इस बात पर वो लोग अपशब्द कहने लगे मनोज,निरंजन ने लात घूंसो से मारपीट की ।

इस दौरान जो लोग बीच बचाव करने आए तो उनके साथ भी इन लोगो ने मारपीट की। मामले को गंभीर होता देख कार्यालय कर्मचारी धीरज नवीन बचाने आए तो उनके साथ इन तीनों ने मारपीट की। कुर्सियां उठाकर फेंकी डंडे पाईप से मारपीट की जिससे सहायक प्रबंधक नाक पीठ एवं धीरज को सिर नाक हाथ पैर में नवीन को चेहरे पर चोट लगी है।
वहीं आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते कहा कि हमे खाद देने से मना किया तो जान से मार देगे। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने शासकीय कार्य मे बाधा, मारपीट, गालीगलौच, बलवा सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। घटना के विरोध में सोनकच्छ क्षेत्र की 11 सोसायटियों के प्रबंधक व स्टाफ थाने पर एकत्र हो गए थे। मप्र सहकारी संस्था कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जवालसिंह ठाकुर ने कहा कि आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो गुरुवार से हम जिले के समस्त सहकारी संस्थाओं के समस्त कार्य बंद कर देंगे।