jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

दिशा पाटनी ने दशार्या पशुओं से गहरा भावनात्मक जुड़ाव

मुंबई। इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपने छह प्यारे पालतू जानवरों की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में दिशा के चार कुत्ते और दो बिल्लियां नजर आ रही हैं, जिनके साथ अभिनेत्री ने गहरा भावनात्मक जुड़ाव दशार्या। अभिेनेत्री ने कैप्शन में लिखा, यह इनकी दुनिया है और मैं इसमें रहती हूं। मेरे प्यारे 6 मॉन्स्टर!! मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरे पास आप हैं। दिशा की इस पोस्ट ने न केवल उनके प्रशंसकों का दिल जीत लिया, बल्कि इंडस्ट्री के कई दोस्तों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। मौनी रॉय ने कमेंट करते हुए लिखा, ओह, मेरे बच्चे, जबकि अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी, मैं नहीं कर सकती। इसके अलावा कई अन्य सेलेब्स और फॉलोअर्स ने दिल और आग वाले इमोजी के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर कीं। दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े पोस्ट साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक जिम डांस वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह अपनी एनर्जी और लय से फैंस को मंत्रमुग्ध करती नजर आई थीं। उस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा था, काफी समय बाद खूबसूरत शख्स के साथ मस्ती कर रही हूं। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा आखिरी बार नवंबर 2024 में रिलीज हुई फिल्म कांगुवा में नजर आई थीं।

- Install Android App -

अब वह शाहिद कपूर और निर्देशक विशाल भारद्वाज की आगामी अनटाइटल्ड फिल्म में अभिनय करती दिखेंगी, जिसका उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि अभिनेत्री ने हाल ही में अपना 33वां जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके पर उन्होंने केक काटते हुए अपनी मुस्कुराती तस्वीरें और एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने खुद को खुशकिस्मत और आभारी बताया था। तस्वीरों में उनका सिंपल और खुशमिजाज अंदाज उनके फैंस को खूब भाया।