jhankar
ब्रेकिंग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ... शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर

अपने ही घर में उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है : तनुश्री दत्ता

मुंबई। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता एक भावुक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अभिनेत्री ने दावा किया है कि उन्हें लंबे समय से अपने ही घर में उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, गाइस, मुझे मेरे ही घर में हैरेस किया जा रहा है। मैंने पुलिस को कॉल किया है और उन्होंने कहा कि मुझे स्टेशन आकर शिकायत दर्ज करानी होगी। तनुश्री के मुताबिक, यह उत्पीड़न साल 2018 से चल रहा है, जिसने उनकी मानसिक और शारीरिक स्थिति पर गंभीर असर डाला है। उन्होंने वीडियो में कहा, पिछले 4-5 सालों में मुझे इतना हैरेस किया गया है कि अब मैं बीमार रहने लगी हूं। कुछ कर नहीं पा रही, मेरा घर भी बुरी हालत में है।

- Install Android App -

अपने वीडियो के कैप्शन में उन्होंने इसे मीटू मूवमेंट से जोड़ते हुए लिखा, आई एम सिक एंड टायर्ड आॅफ दिस हैरेसमेंट!! प्लीज कोई कुछ करे, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए। हालांकि इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर जहां कई लोगों ने उनके प्रति सहानुभूति जताई, वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री रोजलिन खान ने तनुश्री के दावों को एक पीआर स्टंट करार दिया। रोजलिन ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, मगरमच्छ के आंसू… आ गईं मीटू वाली। मैडम, अपनी पीआर टीम से कहो कि ओशिवारा पुलिस स्टेशन के अफसर बहुत अच्छे हैं, वे मदद करेंगे।

उन्होंने तनुश्री और खुशी मुखर्जी जैसी एक्ट्रेसेज पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि ये सब बिग बॉस में जगह पाने की कोशिश हो सकती है। रोजलिन ने मीडिया को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि इस तरह की खबरें दिखाने से पहले तथ्यों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने लिखा, ऐसे लोगों को बैन करो, उर्फी ही ठीक थी यार। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि तनुश्री अक्सर पुलिस स्टेशन में दिखाई देती हैं, जिससे उनके आरोपों की गंभीरता पर सवाल उठते हैं।