jhankar
ब्रेकिंग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ... शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर

खुशबू सिर्फ परफ्यूम नहीं, बल्कि यादों की दुनिया है: रश्मिका

मुंबई। एंटरप्रेन्योरशिप की ओर कदम बढ़ाते हुए अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपना परफ्यूम ब्रांड डियर डायरी लॉन्च कर दिया है। एक्ट्रेस के मुताबिक यह सिर्फ एक परफ्यूम ब्रांड नहीं, बल्कि उनके दिल का एक खास सपना था, जिसे वह लंबे समय से साकार करना चाहती थीं।

- Install Android App -

अपने इस नए वेंचर की घोषणा करते हुए अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया और बताया कि उनके लिए खुशबू सिर्फ एक परफ्यूम नहीं, बल्कि यादों की दुनिया है। उन्होंने लिखा, सच कहूं तो इसे लॉन्च करने का विचार मेरे मन में काफी लंबे समय से था। परफ्यूम हमेशा मेरे दिल के करीब रहा है। रश्मिका ने बताया कि डियर डायरी की शुरूआत एक छोटे से ख्याल से हुई थी, जो धीरे-धीरे कई मीटिंग्स, टेस्टिंग और महीनों की मेहनत के बाद एक ब्रांड के रूप में सामने आया। इस ब्रांड के तहत तीन अलग-अलग फ्रेगरेंस लॉन्च किए गए हैं, जिन्हें अभिनेत्री ने खुद डिजाइन किया है। वह चाहती हैं कि इन खुशबुओं के जरिए लोग अपनी यादों और भावनाओं को फिर से महसूस कर सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि डियर डायरी उनके निजी अनुभवों से प्रेरित है। उनके अनुसार, खुशबू अक्सर किसी खास लम्हे की याद दिला देती है जिसे हम भूल चुके होते हैं। उन्होंने लिखा, मेरे लिए, खुशबू का मतलब यादें हैं। मुझे बहुत सी बातें याद नहीं रहतीं, लेकिन एक खास परफ्यूम की खुशबू उन पलों को ताजा कर देती है जिन्हें मैं भूल चुकी होती हूं। इस लॉन्च के बाद रश्मिका के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
000