jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न

हरदा  जिला स्तरीय म.प्र. राज्य जैवविविधता क्विज 2025 मंगलवार को डॉ. बी. आर. अम्बेडकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में जिले की 53 विद्यालयों की टीमों द्वारा सहभागिता की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन मंडलाधिकारी हरदा सामान्य श्री अनिल चोपडा, उप वन मंडलाधिकारी दक्षिण हरदा सामान्य श्री राकेश लहरी, सहायक संचालक शिक्षा श्री बलवंत पटेल एवं प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा श्री संतोष यादव उपस्थित रहे।

- Install Android App -

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान द. फाउण्डेशन ऑफ एजुकेशन हरदा, द्वितीय स्थान शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करताना एवं तृतीय स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिच्छापुर द्वारा प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में सभी सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेता टीम को पुरूस्कृत किया गया।

प्रथम स्थान पर आने वाली टीम राज्य स्तरीय जैवविविधता क्विज 2025 में जिला हरदा का ऑनलाईन प्रतिनिधित्व करेगी। इस अवसर पर श्री राजेन्द्र प्रसाद परिक्षेत्र अधिकारी हंडिया सा., श्री वहीद खॉन उपवन क्षेत्रपाल, श्री डी. के शर्मा उपवन क्षेत्रपाल, श्री ताराचन्द्र चौरसिया वनपाल एवं सभी विद्यार्थी एवं प्रभारी शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रबल पवार क्विज समन्वयक एवं श्रीमति डॉ. श्रीलता कुट्टी क्विज समन्वयक द्वारा किया गया।