आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, व्यक्तित्वान होगा। बचपन में स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। स्वाभाव से चंचल और जिद्दी होगा। अपनी मनमर्जी का मालिक होगा। खेलों के प्रति अधिक रूचि रखेगा। किसी कला के क्षेत्र में उन्नति करेगा। मार्गशीर्ष शुक्ल षष्ठी को श्रवण नक्षत्र के प्रभाव से गेहॅू, जौ, चना, बाजरा के भाव में जोरदार तेजी होगी, गुड़ खांड़, में नरमी का रूख रहेगा, बादाम कन्या, के भाव में समता रहेगी।भाग्यांक 1415 है।
मेष राशि :- तनाव, क्लेश व अशांति, मानसिक विभ्रम, किसी घटना का शिकार होने से बचें।
वृष राशि :- असमंजस की स्थिति क्लेशप्रद रखे, विरोधी तत्व परेशान करेंगे ध्यान रखें।
मिथुन राशि :- समय की अनुकूलता से लाभांवित होंगे, विरोधी तत्व परेशान अवश्य करेंगे।
कर्क राशि :- इष्ट-मित्र सुखवर्धक हों, व्यवसायिक क्षमता अनुकूल होगी, समय का ध्यान रखें।
सिंह राशि :- कुटुम्ब की समस्यायें सुलझें, स्त्री-वर्ग से हर्ष-उल्लास हो, कार्य पर ध्यान दें।
कन्या राशि :- अर्थ-लाभ, कुटुम्ब की समस्यायें सुलझें, स्त्री-वर्ग से हर्ष-उल्लास होगा।
तुला राशि :- विवादग्रस्त होने से बचें अन्यथा संकट में फंस सकते हैं, धैर्य से काम लें।
वृश्चिक राशि :- अधिकारी वर्ग सहायक बनेंगे, कार्यवृत्ति में सुधार होगा, सफलता मिलेगी।
धनु राशि :- व्यर्थ विवाद, अनावश्यक विभ्रम, धन का व्यय, स्थिति कष्टप्रद बनेगी।
मकर राशि :- योजनायें फलीभूत हों, कार्य कुशलता से संतोष, समृद्धि के साधन जुटायें।
कुंभ राशि :- विरोधी तत्व परेशान करेंगे, व्यर्थ विभ्रम, मानसिक बेचैनी बनेगी।
मीन राशि :- सोचे हुये कार्य समय पर पूरे होंगे किन्तु अधिक ढीलेपन से परेशानी होगी।

