jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला :‘कवच’ बनी मध्यप्रदेश सरकार, फिर खुला संस्थागत ऋण का रास्ता उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

धार में चलती बाइक पर आया ‘साइलेंट अटैक’, मौत

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के जेतपुरा गांव में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। 45 वर्षीय झमकलाल सोलंकी की अचानक साइलेंट अटैक से मौत हो गई। रविवार को ही उनके छोटे बेटे अभिषेक का रिश्ता तय हुआ था और 3 दिसंबर को सगाई होनी थी। परिवार सगाई की खरीदारी के लिए धार शहर जा रहा था। तभी रास्ते में ये हादसा हो गया।

बेटा चला रहा था बाइक

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक झमकलाल सोलंकी बाइक पर बीच में बैठे थे, उनका बड़ा बेटा चेतन सोलंकी बाइक चला रहा था और उनकी पत्नी पीछे बैठी थीं। गांव से कुछ दूरी पर पहुंचते ही झमकलाल को अचानक साइलेंट अटैक आया और वे चलती बाइक से नीचे गिर पड़े। गिरते ही वे सड़क पर बेसुध हो गए। घटना पास के रेस्टोरेंट के सामने लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गई।

घटना के पास ही स्थित क्लीनिक के डॉक्टर करण वसुनिया तुरंत दौड़कर पहुंचे और झमकलाल को सीपीआर दिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें धार के निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।