jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

ड्राइवर-ओन्ड कोऑपरेटिव राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ‘भारत टैक्सी’ जल्द होगा लॉन्च

नई दिल्ली। देश का पहला ड्राइवर-ओन्ड कोऑपरेटिव राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ‘भारत टैक्सी’ लॉन्च होने जा रहा है, जो ड्राइवरों को निजी कंपनियों पर निर्भरता से मुक्त करेगा। सरकार ने संसद में बताया कि यह प्लेटफॉर्म ड्राइवरों को बेहतर कमाई, अधिक अधिकार और पूरी पारदर्शिता प्रदान करेगा।

- Install Android App -

भारत टैक्सी को सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड संचालित करेगा, जिसमें किसी सरकारी एजेंसी की हिस्सेदारी नहीं है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि ऐप के मालिक स्वयं ड्राइवर होंगे। ड्राइवर पूरे 100 प्रतिशत किराए को अपने पास रख सकेंगे, किसी प्रकार का कमीशन या कटौती नहीं होगी और साल के अंत में उन्हें डिविडेंड और मुनाफे में हिस्सा भी मिलेगा। अभी तक दिल्ली और सौराष्ट्र में 51,000 से अधिक ड्राइवर रजिस्टर हो चुके हैं, जिससे यह दुनिया का सबसे बड़ा ड्राइवर-ओन्ड कोऑपरेटिव बनने की ओर बढ़ रहा है। ऐप का सॉफ्ट लॉन्च 2 दिसंबर से दिल्ली और गुजरात में शुरू हो चुका है। एंड्रॉएड ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है जबकि आईओएस ऐप जल्द ही आएगा। भारत टैक्सी दोपहिया, ऑटो रिक्शा, टैक्सी और चारपहिया वाहनों को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराएगा, जिससे पहली और आखिरी मील की कनेक्टिविटी में सुधार होगा। प्लेटफॉर्म पर पारदर्शी किराया, लाइव ट्रैकिंग, मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट, 24गुणा7 कस्टमर सपोर्ट और वेरिफाइड ड्राइवर जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के साथ साझेदारी की जा रही है। भारत टैक्सी के आने से राइड-हेलिंग मार्केट में कड़ी प्रतिस्पर्धा बढ़ने की उम्मीद है, जो यात्रियों और ड्राइवरों दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है मालूम हो कि भारत में राइड-हेलिंग मार्केट लंबे समय से ओला, ऊबर और रैपिडो जैसी कंपनियों के अधीन रहा है, जहां ड्राइवरों को कमीशन कटौती, अस्थिर आय और पारदर्शिता की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता रहा है। लेकिन अब तस्वीर बदलने जा रही है।