jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गांव में पहुंचा बिजली विभाग, शिविर में 90 शिकायतों का मौके पर निराकरण,,,, जिला कांग्रेस कार्यालय में सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ का हुआ अवलोकन, गांध... जिला कांग्रेस कार्यालय में सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ का हुआ अवलोकन, गांध... दोगने पहले अपने कार्यकाल में एक किलोमीटर सड़क बनवाकर दिखाएं, फिर विकास पर सवाल उठाएं: राजेश गोदारा 24 वर्षीय युवक की मौत पर छीपाबड़ में बवाल, महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम; हत्या का मामला दर... हंडिया : देवउठनी ग्यारस के बाद शुरू हुआ माँ नर्मदा की पैदल परिक्रमा का सिलसिला, रिद्धनाथ घाट पर उमड़... थाना सिवनी मालवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई सूखा घोषित होने के बावजूद सिंचाई विभाग की बड़ी लापरवाही फर्जी सिम का बड़ा खेल : MP में 1,437 फर्जी सिम पकड़ी, 80 गिरफ्तार ग्राम तिनसिया में सल्फास खाने से महिला की मौत 

रेपो दर में कटौती से उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स 447 अंक चढ़ा

मुंबई। रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती के रिजर्व बैंक (आरबीआई) के फैसले के बाद शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखी गयी और सेंसेक्स 447 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर इसे तत्काल प्रभाव से 5.25 प्रतिशत कर दिया। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति समिति के फैसलों की जानकारी दी।शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, लेकिन रेपो दर कम करने की घोषणा के बाद प्रमुख सूचकांक हरे निशान में चले गये। सेंसेक्स 447.05 अंक (0.52 प्रतिशत) की बढ़त में 85,712.37 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी गिरावट में खुलने के बाद 152.70 अंक यानी (0.59 प्रतिशत) चढ़कर 26,186.45 अंक पर पहुंच गया।

- Install Android App -

मझौली कंपनियों में भी लिवाली हावी रही जबकि छोटी कंपनियों में बिकवाली का जोर रहा। बैंकिंग तंत्र में नकदी उपलब्धता बढ़ाने के उपायों की घोषणा के बाद बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में तेजी रही। आईटी, ऑटो, धातु और रियलिटी समूहों के सूचकांक भी हरे निशान में रहे। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और फार्मा समूहों के सूचकांक गिरावट में रहे। सेंसेक्स में भारतीय स्टेट बैंक का शेयर ढाई प्रतिशत के आसपास चढ़ा। बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस में करीब दो प्रतिशत की तेजी रही। मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एलएंडटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंफोसिस के शेयरों में भी एक फीसदी के अधिक की तेजी रही। हिंदुस्तान यूनीलिवर में सबसे अधिक साढ़े तीन प्रतिशत की गिरावट रही। इटरनल, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, सनफार्मा और ट्रेंट के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए।