ब्रेकिंग
Ladli bahna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की टिमरनी: एस.डी.ई.आर.एफ. ने टिमरनी फॉरेस्ट डिपो में आम नागरिकों को दिया नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण Harda: पुलिस, राजस्व व खनिज विभाग का दल अवैध उत्खनन रोकने की कार्यवाही करें! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... लव जिहाद हंडिया : 16 साल की किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया 27 साल का अफराज, भेरूंदा में पकड़ाया, ... हरदा: छिदगांव मेल में बांस मेला व प्रदर्शनी सम्पन्न, कलेक्टर श्री जैन बोले बांस उत्पादों के विक्रय क... हरदा: बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग नियमित रूप से की जाए! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... हंडिया: हरदा में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को लेकर हंडिया में भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति, क्या बोले... Sirali: असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में मूर्तियों को किया खंडित सिराली पुलिस ने FIR दर्ज की! आरोपिय... मगरधा: गरीब आदिवासियों को मालगुजार ने वर्षों पहले रहने खाने को दी जमीन , अब मालगुजार की चौथी पीढ़ी न... हंडिया: हंडिया की नालियों में नहीं हंडिया की सड़कों पर बहता है गंदा पानी।पुख़्ता इंतजाम नहीं होने से ...

खंडवा : ध्वजारोहण के दौरान दो पक्षों में चले लाठी-डंंडे, 10 घायल, लड़की को छेड़ने की पुरानी रंजिश से गरमाया माहौल!

हिंदू जागरण मंच के लोगो ने जताया आक्रोश

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खंडवा।  15 अगस्त को ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके पीछे लड़की को छेड़ने की पुरानी रंजिश बताई जा रही ।

पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आपस मे भिड़ गए। विवाद में दस से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। दो लोगों को सिर में चोट लगने से उनकी हालत गंभीर है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक युवक हिंदू जागरण मंच से जुड़ा हुआ है। घटना को लेकर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंच कर आक्रोश जताया है।

मुस्लिम युवक ने की थी छेड़खानी

ग्रामीणों का आरोप है कि मुस्लिम पक्ष के युवक ने बच्ची से छेड़छाड़ की थी।परिवार ने विरोध किया, तो घर में घुसकर पीटा। सभी के हाथ में लाठी, डंडे थे।एक पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने महिलाओं को भी पीटा।जबकि मुस्लिम पक्ष के युवकों का कहना है कि वे लोग झंडा देखने के लिए गए थे।वहां मौजूद युवक उन्हें वहां से भगाने लगे। लड़की छेड़ने का कोई मामला नहीं है।

मौके पर पहुंची मोघट पुलिस

- Install Android App -

गांव में विवाद की सूचना पर मोघट पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। ऐहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। बच्ची को लेकर परिवार वाले व ग्रामीण थाना मोघट रोड पर पहुंचे हैं। आटा चक्की चलाने वाले घायल कमलसिंह का कहना है कि हम लोगों को घर में घुसकर पीटा है। पीटने वालों में गांव के रेहान, गोलू, आजम, मंजूर, गुड्डू थे। इनका विवाद निहाल समाज के लोगों से बच्ची से छेड़छाड़ को लेकर हुआ था।

विवाद में ये लोग हुए घायल

विवाद में 32 वर्षीय बसुबाई पत्नी बाबूसिंह राजपूत, 32 वर्षीय मीराबाई पत्नी कमलसिंह राजपूत, 56 वर्षीय कमलसिंह पुत्र मयाराम, 45 वर्षीय मिश्रीलाल पुत्र कोमलसिंह राजपूत और 25 वर्षीय अनिल पुत्र लीलाधर सेन शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से 24 वर्षीय कलीम पुत्र नकीम, 20 वर्षीय अशफाक पुत्र अय्यूब, बाका उर्फ साजिद पुत्र आशिफ, 25 वर्षीय नदीम पुत्र आजम, और 42 वर्षीय आजम पुत्र अनवर घायल हुए हैं। घायलों में अनिल सेन और कलीम के सिर में गंभीर चोट है।

इनका कहना है।

गांव में विवाद की सूचना पर पुलिस बल भेजा गया है। घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती का उपचार चल रहा है। विवाद की वजह स्पष्ट नहीं है। सभी के बयान लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी।-

संजय पाठक, मोघट थाना प्रभारी