Electricity Bill : बिजली की बढ़ती दरें गरीबों और आम लोगों की जेब पर करंट की तरह लग रही हैं। देश के कुछ राज्यों को छोड़ दिया जाए तो बिजली बिल के रेट सातवें आसमान पर हैं, जिससे हर किसी का बजट बिगड़ा हुआ है। गर्मी हो या फि सर्दी बिजली यंत्रों का यूज लगातार होने से बिल छप्परफाड़ आता है, जिसे भरना मुश्किल हो जाता है। गर्मियों के दिनों में तो कुछ ज्यादा ही बिजली की खपत बढ़ जाती है, जिससे हजारों में बिल पहुंच जाता है।
Electricity Bill
इसकी वजह की लोग कूलर फ्रिज, पंखा और एसी का ज्यादा यूज करते हैं। इस बीच आप भी बिजली बिल से परेशान हो चुके हैं तो फिर टेंशन ना लें। हम आपको एक सरल तरीका बताने जा रहे हैं, जो दिल जीतने के लिए काफी है। तरीका ऐसा की बिजली का बिल आराम से हाफ हो जाएगा। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या तरीका है जो बिजली बिल आधा ही रह जाएगा।
Electricity Bill कम करने को फटाफट करें यह काम
बिजली बिल की दरों से निपटने के लिए आपके लिए एक हम सुनहरा विकल्प लेकर आए हैं, जो किसी सुनहरे अवसर की तरह है। आप आराम से सोलर एनर्जी लगवा सकते हैं, जो शानदार विकल्प है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, भारत में हर साल करीब 300 दिन धूप खिली रहती है।
इसलिए भारत में सोलर पैनल एक ऐसा विकल्प है, जो लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। सोलर पैनल लगाकर आपका बिजली बिल से पीछा छुट जाएगा, जिससे आप सभी विद्युत यंत्र आराम से चला सकते हैं। इसमें अगर आप बिजली बचाना चाहते हैं तो सबसे पहले एलईडी बल्ब का इस्तेमाल जरूरी है। अगर आप एलईडी बल्ब जलाते हैं तो बिल काफी कम आएगा।
इन तरीकों से भी कम आएगा बिजली बिल
एलईडी बल्ब का यूज करने के लिए आप कमरे की लाइट्स जरूरत पड़ने पर ही ऑन करें, जिससे बिजली बिल कम आएगा। इसके अलावा गर्मी के दिनों में कोशिश करें की सीलिंग और टेबल पंखे का इस्तेमाल करें। एयर कंडीशनर का इस्तेमाल कम से कम करने की कोशिश करें। इतना ही नहीं यह आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हैा।

