jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : मार्च माह में सभी अवकाश दिनों में बिजली बिल भुगतान केन्द्र खुलेंगे हरदा : न्यायाधीशगण हेतु राज्य स्तरीय रेफरल संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हरदा : सर्वाइकल केंसर से बचाव के लिए बेटियों को लगा एचपीवी वैक्सीन हरदा : सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों को राहत दिलाने पीएम राहत योजना प्रारम्भ सिवनी मालवा : अधिवक्ता संघ के चुनाव सम्पन्न हजारीलाल गुर्जर अध्यक्ष बने  हरदा : नेहरू स्टेडियम, हरदा में 80,000 वर्गफीट की ऐतिहासिक आकृति बनी विश्व रिकॉर्ड में शामिल सीएम मोहन यादव ने गृह मंत्री शाह से की मु‍लाकात, निगम मंडलों की नियुक्ति पर चर्चा इंदौर में रंगपंचमी गैर से पहले प्रशासन ने दिया अतिक्रमण हटाने के निर्देश, पुलिस रखेगी कड़ी नजर सम्मान नहीं मिलने पर नाराज हुईं कांग्रेस नेत्री उर्मिला साकेत, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा

हरदा : मार्च माह में सभी अवकाश दिनों में बिजली बिल भुगतान केन्द्र खुलेंगे

हरदा:  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत 7 मार्च, 14 मार्च, 21 मार्च, 28 मार्च शनिवार एवं 01 मार्च, 08 मार्च, 15 मार्च, 22 मार्च, तथा 29 मार्च रविवार, 03 मार्च होली, 19 मार्च गुड़ी पड़वां, 20 मार्च जमात- उल-विदा/ ईद उल-फितर के ठीक पूर्व का दिवस/ रानी अवंती बाई का बलिदान दिवस, 27 मार्च रामनवमीं तथा 31 मार्च महावीर जयंती को बिल भुगतान केन्द्र सामान्य कार्य दिवसों की तरह कार्य करते रहेंगे।

कंपनी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी 16 जिलों में बिजली वितरण केन्द्र/बिल भुगतान केन्द्र अवकाश के दिनों में खुले रहेंगे। इसके लिए सभी मैदानी महाप्रबंधकों को निर्देशित किया गया है।

- Install Android App -

ऑनलाइन भुगतान करें और पाएं छूट

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा निम्नदाब घरेलू उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान करने पर उनके कुल बकाया बिल पर 0.50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है साथ ही अधिकतम छूट के लिए कोई सीमा बंधन नहीं है। इसी प्रकार उच्चदाब उपभोक्ताओं को प्रति बिल कैशलेस भुगतान पर 100 रूपये से 1000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से बिजली का बिल ऑनलाइन भुगतान करने की अपील की है। कंपनी ने कहा है कि उपभोक्ताओं को एम.पी. ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेन्टर, कंपनी पोर्टल portal.mpcz.in (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई, ईसीएस, बीबीपीएस, कैश कार्ड एवं वॉलेट आदि) फोन पे, अमेजान पे, गूगल पे, वॉट्सऐप पे, पेटीएम एप एवं उपाय मोबाइल एप के माध्यम से बिल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।