jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

मध्यप्रदेश के इन 33,000 घरों में पहली बार पहुंचेगी बिजली

भोपाल। मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल इलाकों के 33,000 घरों में जल्द ही पहली बार बिजली आने वाली है. केंद्र सरकार अपने प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के माध्यम से इन हजारों घरों में बिजली पहुंचाने का काम करेगी। इस काम को पूरा करने में 179 करोड़ का खर्चा आएगा जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है। यह योजना मध्यप्रदेश के 14 जिलों में लागू की जा रही है। इसकी मदद से इन जिलों के हजारों घरों में अंधेरा गायब हो जाएगा।

- Install Android App -

बिजली विभाग ने शुरू की तैयारी
बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस अभियान को पूरा करने के लिए 2432 किलोमीटर LT लाइन बिछाई जाएगी. इसके साथ ही 2000 से अधिक ट्रांसफार्मर और 1300 किलोमीटर 11 KV लाइन भी लगाई जाएगी। इस अभियान की वजह से इन घरों में बिजली की सुविधा के साथ ही छोटे उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इन जिलों को मिलेगा लाभ
मध्यप्रदेश के 14 जिलों को इस योजना का फायदा मिलने वाला है। रतलाम, नीमच, मंदसौर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, धार, झाबुआ, बड़वानी, आलीराजपुर आदि शामिल है। इन जिलों में भी आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र को ही इस अभियान का लाभ मिलने वाला है. केंद्र सरकार की इस योजना का उद्देश्य हर घर बिजली, हर गांव रोशन योजन का टारगेट पूरा करना है। इससे जीवन स्तर, सेहत और शिक्षा में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है।