jhankar
ब्रेकिंग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित पिछले 24 घंटों में जिले में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

सिराली: ग्राम आरया में रोजगार मेला आज लगेगा

हरदा / राज्य ग्रामीण आजीविका मिषन द्वारा विकासखंड स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिला परियोजना प्रबन्धक ग्रामीण आजीविका मिशन श्री रामनिवास कालेश्वर ने बताया कि इन रोजगार मेलों में ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होगें। उन्होने बताया कि विकासखंड खिरकिया के ग्राम आरया में 23 नवम्बर को रोजगार मेला आयोजित किया जायेंगा।

- Install Android App -

इस रोजगार मेले में प्रथम एज्युकेषन भोपाल द्वारा होटल मैनेजमेंट, आटो मोटिव फोरव्हीलर, कम्प्यूटर ग्राफिक्स डिजाइन, ब्यूटी पार्लर से जुड़े व्यवसायों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये युवाओं का चयन किया जाएगा। इसी तरह एसआईएस नीमच संस्था द्वारा सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपर वाईजर के लिये प्रतिभागियों का चयन कर रोजगार के अवसर उपलब्ध करायेगी। जिले के बेरोजगार युवा इस रोजगार मेले में प्रतिभाग कर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते है।