jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

ग्रेपलिंग कुश्ती में देश का मान बढ़ाएगी हरदा की बेटी वेदांश गौर, पिता भी है पहलवान! रूस में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी हरदा की लाड़ली

हरदा। दिलों में कुछ करने की चाहत हो या आगे बढ़ने का जज्बा तो कठिन से कठिन कांटे रास्ते भी आसान हो जाते हैं। कुछ इसी बात को हरदा की एक बेटी वेदांश गौर ने साकार करके दिखाया है।

- Install Android App -

आपको बता दें हरदा जिले के छोटे से ग्राम मगरधा के सेवानिवृत्त हवलदार रामप्रसाद गौर एवं गौरीशंकर गौर की पोती, संजीव कुमार गौर डब्बू पहलवान की पुत्री वेदांश गौर ने हाल ही ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश से नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेकर सिल्वर मैडल जीतकर हरदा जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है। उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार में हुई इस प्रतियोगिता में वेदांश ने ग्रेपलिंग कुश्ती में कौशल दिखाकर यह मुकाम पाया है। इसके आधार पर उसका चयन अंतर्राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती में हुआ। अब हरदा जिले की बेटी रूस में होने जा रही अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर देश का मान बढ़ाएगी।उक्त जानकारी मदन गौर पत्रकार के द्वारा दी गई।