jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या... हंडिया पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी : फॉरेस्ट नाके से 2.247 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार! लोकतंत्र जीत गया तानाशाह हार गया : मोहन सांई  दतिया चुनाव में कांग्रेस की बढ़त से जश्न, गांधी चौक पर पटाखे-मिठाई बाटी  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ 2 घायल

नई दिल्‍ली। जाफरपुर कला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाउंटर के दौरान कपिल सांगवान और वेंकट गैंग के 2 शूटरों को पैर में गोली लगी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ बदमाशों की ये मुठभेड़ हुई है। आरोपियों के नाम नवीन और अनमोल बताए जा रहे हैं। बता दें कि दिल्ली में मुठभेड़ के बाद कपिल नंदू-वेंकट गर्ग गिरोह के दो गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

- Install Android App -

शनिवार को दिल्ली में गोलीबारी के एक हालिया मामले में वांछित दो व्यक्तियों को शहर के रोहिणी इलाके में पुलिस के साथ एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों व्यक्ति कथित रूप से कपिल नंदू-वेंकट गर्ग गिरोह से जुड़े हैं। दोनों आरोपियों की पहचान हर्षदीप (20) और नवीन (24) के रूप में हुई है, जो क्रमश: हरियाणा के अंबाला छावनी और पानीपत के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों को रोहिणी सेक्टर-28 में गोलीबारी के दौरान गोली लगी और दोनों उपचाराधीन हैं। अधिकारियों के अनुसार, दोनों 28 अगस्त को दिल्ली के छावला में हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में वांछित थे।पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य साथियों की पहचान करने और घटना में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के लिए आगे की जांच की जा रही है।