jhankar
ब्रेकिंग
मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन

ओवल टेस्ट : भारत के पलटवार से इंग्लैंड हैरान, 52 रन की लीड

लंदन। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के चार चार विकेट से इंग्लैंड को पहली पारी में 247 रन पर समेटने के बाद भारत ने शुक्रवार को यहां पांचवें और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप तक दो विकेट पर 75 रन बनाकर 52 रन की बढ़त हासिल कर ली। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 51 रन और रात्रिप्रहरी आकाश दीप चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने केएल राहुल और साई सुदर्शन के विकेट गंवा दिए। कंधे की चोट के कारण क्रिस वोक्स बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे और इंग्लैंड ने 247 रन पर अपना नौंवा विकेट गंवा दिया। इस तरह उसने 23 रन की बढ़त हासिल की। इंग्लैंड के लिए जाक क्रॉली (64 रन) और हैरी ब्रुक (53 रन) ने अर्धशतक बनाए। भारतीय टीम सुबह पहली पारी में 224 रन पर सिमट गई थी।