jhankar
ब्रेकिंग
ई-टोकन स्थगित, अब हाइब्रिड पद्धति से मिलेगा खाद पटवारी के पास नाम दर्ज कराने पर मिलेगी तारीख नर्मदा के घाटों पर स्नान और नौकायन प्रतिबंधित जिला एवं स्थानीय स्तर पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह खाद्य प्रतिष्ठानों से घी के नमूने लिये दूध व पनीर के नमूने अवमानक पाये जाने पर नोटिस जारी हर घर तिरंगा अभियान: खिलाड़ियों ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प तिरंगा रैली में गूंजे भारत मात... स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित वर्षा के दौरान सुरक्षा को लेकर कलेक्टर की अपील नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें नागर... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा कलेक्टर कार्यालय ने सोलर पैनल से बचाए 30 हजार रूपये प्रशासन ने की आमजन से सौर ऊर्जा अपनाने की ... सार्वजनिक मंदिर में पूजा पर रोक वार्डवासियों ने एसडीएम विजय राय से की शिकायत,एसडीएम ने सीएमओ अमर सिं...

Aaj ka rashifal: आज दिनांक 02 अगस्त 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे

वास्तु शास्त्र में भोजन करने के लिए दक्षिण दिशा को अशुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिशा में यम देवता का वास होता है। कहा जाता है कि दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके खाना खाने से बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, गलत दिशा में भोजन करने से जीवन दुख, दरिद्रता और परेशानियां बढ़ जाती हैं।जानिए ज्योतिष गुरु पंडित अतुल शास्त्री से आज का राशिफल

मेष
आज आपके आध्यात्मिक पक्ष की उन्नति होगी। मन मे धार्मिक भावनाएं बनी रहेंगी लेकिन मन एक जगह स्थिर ना रहने के कारण इसका पूर्ण लाभ नही उठा सकेंगे। आपको आर्थिक लाभ कम लेकिन व्यक्तिगत सम्बंधो में सुधार अवश्य होगा मन शांत रहने से आस-पास के लोग आपके समीप रहना चाहेंगे।

वृष
आज सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपके विचारों के विपरीत आचरण करेंगे। नौकरी वाले लोगो का कार्य क्षेत्र पर किसी से झगड़ा हो सकता है। धैर्य से काम लें। महिलाये किसी गुप्त चिंता से व्याकुल रहेंगी। वाहन अथवा मशीनरी से सावधानी रखें। संध्या बाद स्थिति सुधरेगी।

मिथुन
आज के दिन परिवार में आर्थिक अथवा पैतृक संबंधित कार्यो को लेकर तकरार होने की संभावना है किसी बुजुर्ग को मध्यस्थ बना कर ही कोई भी काम करने से सफलता की संभावना अधिक बनेग। महिलावर्ग अत्यंत भावुक रहेंगी किसी काम के लिये मना नही कर सकेंगी। दाम्पत्य सुख में भी वृद्धि होगी।

कर्क
आज सरकारी कार्य मे ढील ना दें अन्यथा अधूरे लटके रहेंगे। नौकरी वाले जातक कार्य क्षेत्र बदलने का मन बनायेंगे। आर्थिक लाभ अनिश्चित रहेगा, फिर भी धन संबंधित काम युक्तियो के बल पर बना ही लेंगे। घर के सदस्य आपके किसी निर्णय से असमहत हो सकते है।

सिंह
आज धैर्य से कार्य करते रहें संध्या तक संतोषजक लाभ अवश्य मिलेगा। पारिवार में भी आपके विचारो की प्रशंसा होगी, लेकिन केवल व्यवहार मात्र के लिए ही। आर्थिक विषयो को लेकर किसी से विवाद ना करें धन डूबने की आशंका है। गृहस्थ में प्रेम स्नेह तो मिलेगा परन्तु स्वार्थ सिद्धि की भावना भी अधिक रहेगी।

कन्या
आज धन लाभ थोड़े परिश्रम के बाद जरूरत के अनुसार हो जाएगा, लेकिन उधारी के कारण दिक्कते आएंगी। धन को लेकर किसी से तकरार हों सकती है। नौकरी पेशाओ पर अधिकारी मेहरबान रहेंगे, फिर भी सतर्क रहें। किसी अन्य की गलती की भरपाई आपको ही करनी पड़ेगी।

- Install Android App -

तुला
आज सरकार संबंधित कार्य आज ले देकर ही पूर्ण कर पाएंगे। महिलाये केवल खाना पूर्ति के लिए ही धार्मिक कार्यो पूजा पाठ में सम्मिलित होंगी। सामाजिक व्यवहार के लिये मित्र-रिश्तेदारों के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। सेहत उत्तम रहेगी।

वृश्चिक
आज धन लाभ के लिये किसी की चापलूसी करनी पड़ेगी फिर भी आशानुकूल नही होगा। आप अपने कार्यो पर ध्यान दें। आज किया परिश्रम निकट भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। सेहत मध्यान बाद नरम रहेगी। रक्तचाप अथवा अन्य शारीरिक दर्द की समस्या होगी। बुजुर्गो के पास कुछ समय अवश्य बिताये।

धनु
आज परिवार में सुख के साधनों की वृद्धि होगी खर्च भी अधिक रहेगा। आध्यत्म अथवा साधना क्षेत्र से जुड़े जातको में अभिमान आएगा। नौकरी पेशा लोगो का आज काम के समय भी मन इधर उधर ज्यादा भटकेगा। मन में चल रही कामना अतिशीघ्र पूर्ण होने के योग है।

मकर
आज व्यावसाय की गति मंद रहेगी फिर भी पुराने व्यवहारों से धन लाभ हो जाएगा। निवेश भविष्य के लिये लाभ देने वाला रहेगा। महिलाये छोटी बचत से जमा धन खर्च होने पर उदास होंगी, लेकिन पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर खर्च भी करेंगी।

कुंभ
आज सामाजिक क्षेत्र हो या पारिवारिक अथवा अन्य सभी जगह आपकी जय होगी। अपरिचित भी आपसे संपर्क बनाने को उत्सुक रहेंगे। महिलाओं का स्वभाव अधिक नखरे वाला रहेगा। इस वजह से हास्य की पात्र भी बनेंगी। रक्त पित्त संबंधित शिकायत बनेगी।

मीन
आज आर्थिक कार्य के आरंभ में कुछ ना कुछ व्यवधान आएंगे धैर्य ना त्यागे परिणाम आशा से अधिक अनुकूल मिलेंगे। व्यवसायी वर्ग छोटे निवेश से बड़ा लाभ कमाने में सफल होंगे। नौकरी वाले लोग भी आज अतिरिक्त आय बना सकेंगे। घरेलू खर्चो में वृद्धि होगी फिर भी तालमेल बना रहेगा।

ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com