EPFO Update : अगर आप पीएफ खाताधारक हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरुरी हो सकती है। आपको बता दें ईपीएफओ ने अपने खाताधारकों के लिए एक नया सर्कुलर जारी किया है। जिसमें ये कहा गया है कि खाताधारक अपनी जरुरी जानकारी आसानी से अपडेट कर पाएंगे। अगर आपने नाम, जन्म तिथि या फिर नॉमिनी आदि की जानकारी गलत दर्ज की है तो उसको काफी सरलता से ठीक कर पाएंगे।
EPFO Update
इसके लिए ईपीएफओ ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर जारी किया है। ईपीएफ खाताधारक को अपनी सारी जानकारी को अपडेट करने की सुविधा मिलने से क्लेम के खारिज होने की संख्या में थोड़ी कमी आएगी। इसके साथ में धोखाधड़ी होने का भी खतरा कम हो जाएगा।
आसानी से 11 जानकारी कर सकते हैं अपडेट
अगर ईपीएफओ के पास जमा जानकारी और क्लेम करते समय दी गई जानकारी नहीं मिलती हैं तो क्लेम को खारिज कर दिया जाता है। इसके लिए EPFO ने एक नया सर्कुलर जारी कर दिया है। इसमें बताया गया है कि सभी सदस्यों को 11 जानकारी को सही तरीके से अपडेट कर सकते हैं।
खाताधारक जानकारी में कर सकते हैं सुधार
EPFO ने एक सर्कुलर जारी किया है जिसके मुकाबिक EPF अकाउंट होल्डर को प्रोफाइल की जानकाी को अपडेट करने के लिए पोर्टल पर लॉगइन करना होगा। इसके बाद पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इसके साथ में जिस जानकारी को अपडेट करना है तो इससे जुड़ें सभी कागजों को अपलोड भी करना होगा।
अगर कर्मचारी खाते में बदलाव करना चाहते हैं तो उसे नियोक्ता से भी मान्य करवाना होगा। सर्कुलर के मुताबिक अकाउंट होल्डर्स की ओर से की गई रिक्वेस्ट पर लॉगिन दिखाई देगा। नियोक्ता को एक मेल भी प्राप्त होगा। EPF सदस्य उन्हीं खातों के डेटा में सुधआर कर पाएंगे।