jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

हंडिया : हायर सेकेंडरी हंडिया का शानदार रिजल्ट: 10वीं में 75% और 12वीं में 86% परिणाम, दुर्गेश व अंकिता ने किया टॉप!

हंडिया। बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट सिर्फ नंबर नहीं लाता, ये साथ लाता है खुशी, उम्मीद और कभी-कभी थोड़ी निराशा भी… कुछ ऐसा ही नजारा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल हंडिया में देखने को मिला, जब 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित हुआ।

कक्षा 10वीं में 77 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। जैसे ही रिजल्ट सामने आया, 58 विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, वहीं 19 विद्यार्थियों को निराशा का सामना करना पड़ा। कुल मिलाकर 75 प्रतिशत परिणाम रहा। इस दौड़ में दुर्गेश पिता रामनिवास ने 94 प्रतिशत अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि अर्पित पिता नारायण माल्या ने 92.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।

- Install Android App -

वहीं कक्षा 12वीं में 63 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 54 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार 12वीं का कुल परीक्षा परिणाम 86 प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय में अंकिता पिता रामनिवास ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया, जबकि वैशाली रामकृष्ण ने 81.4 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया।

रिजल्ट के बाद स्कूल परिसर में कहीं खुशियों की लहर थी, तो कहीं कुछ छात्र चुपचाप अपने अगले प्रयास की तैयारी करते नजर आए।

विद्यालय के प्राचार्य हरिदास पटेल ने बताया कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा असफल विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर प्रदान किया जाता है, जिससे उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे विद्यार्थियों को मई माह में पुनः परीक्षा का अवसर मिलेगा।