jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

सोने में गिरावट, चांदी में तेजी

नई दिल्ली। घरेलू बाजार में बुधवार को आज सोने की कीमतों में गिरावट आई है जबकि कारोबार की शुरुआत में चांदी में तेजी रही। सोने के वायदा भाव में आज कमी रही। दूसरी ओर चांदी में तेजी आई। घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,54,750 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,55,150 रुपये पर बने हुए थे। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में तेजी रही। सोने के वायदा भाव की शुरुआत में आज कमी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का बेंचमार्क जून अनुबंध 60 रुपये नीचे आकर 1,54,757 रुपये के खुला। ये 1,54,850 रुपये के भाव पर दिन के उच्च और 1,54,651 रुपये के भाव पर दिन के निचले स्तर पर पहुंचा। सोने के वायदा भाव 1,80,779 रुपये के भाव सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे।

- Install Android App -

वहीं चांदी के वायदा भाव की शुरुआत में आज बढ़त रही। इसका मई अनुबंध 1,593 रुपये बढ़कर 2,54,343 रुपये पर खुला। वहीं इसका पिछला बंद भाव 2,52,750 रुपये था। ये 2,55,617 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,54,155 रुपये के भाव पर दिन के निचले स्तर पर पहुंचा। चांदी के वायदा भाव इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे।

दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के वायदा भाव में बढ़त रही है। कॉमेक्स पर सोना आज 4,862.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला जबकि इसका बंद भाव 4,850.10 डॉलर प्रति औंस था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 79.70 डॉलर के भाव पर खुले। इसका बंद भाव 79.53 डॉलर था।