वाशिंगटन। अमेरिका में एक वकील ने मेटा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। यह मामला बड़ा ही दिलचस्प है, क्योंकि वकील का नाम मार्क जुकरबर्ग है। उनका कहना है कि फेसबुक बार-बार उनका अकाउंट सस्पेंड कर रहा है, जिसके चलते बिजनेस में हजारों डॉलर का नुकसान हो रहा है। खबर है कि मामला कोर्ट पहुंचने के बाद कंपनी ने माफी मांगी है। मजे की बात यह है कि फेसबुक के फाउंडर का नाम भी मार्क जुकरबर्ग है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इंडियाना के रहने वाले वकील जुकरबर्ग का कहना है कि कंपनी ने उनका अकाउंट गलत कारणों से सस्पेंद कर दिया है। वह 38 सालों से कानूनी पेशे में हैं। उनका आरोप है कि फेसबुक ने बीते आठ सालों में पांच बार उनका खाता ब्लॉक किया और हर बार उनपर आरोप लगाया कि वह किसी और के होने का नाटक करने के आरोप लगाए हैं। वकील के ये भी आरोप लगाया कि बार-बार बैन होने के कारण उनकी प्रैक्टिस पर असर पड़ रहा है।
उन्होंने मैरियन सुपीरियर कोर्ट में केस कर दावा किया है कि मेटा ने 11 हजार डॉलर की कीमत के विज्ञापन हटाकर अपनी एग्रीमेंट का उल्लंघन किया है। जुकरबर्ग का कहना है कि उन्होंने फोटो आईडी, क्रेडिट कार्ड और खुद की कई फोटोज समेत कई पहचान दे दी हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुझसे जो भी कहा मैंने किया। उन्होंने मुझसे कहा कि अगर आपको लगता है कि निलंबन उचित नहीं है तो आप अपील कर सकते हैं, तो मैंने अगले ही दिन अपील की। इसपर मुझे उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला और इस बात को अब चार महीने हो गए हैं।

