jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

भोपाल में इलाज के नाम पर ठगी करने वाला फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर बनकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी डॉक्टर बनकर मरीजों के परिजनों से ठगी किया करता था, अब शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर से भोपाल पुलिस ने ठग की गिरफ्तारी की है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, शातिर ठग ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजन को डॉक्टर बनकर फोन करता था। बेहतर इलाज और सुरक्षित ऑपरेशन का झांसा देकर रकम की डिमांड करता था। इसके बाद क्यूआर कोड भेजकर पैसा ऑनलाइन ट्रांसफर करवाता था। आरोपी कई मरीजों के परिजनों से 5000-5000 रूपये का ठगी कर चुका है। आरोपी ने 4 लोगों से ठगी के मामले को स्वीकार किया है।

- Install Android App -

10 से ज्यादा मरीजों ने की शिकायत
वहीं पुलिस के मुताबिक 10 से ज्यादा मरीजों के साथ ठगी की शिकायत आई है। आरोपी का नाम जितेंद्र खाकरे है जो बैतूल का रहने वाला है। 3 दिन की ट्रेसिंग के बाद पकड़ में आरोपी पुलिस के पकड़ में आया है। क्राइम ब्रांच और कोहेफिजा पुलिस ने मिलकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं इस मामले में अस्पताल स्टाफ की मिलीभगत से ठगी का नेटवर्क ऑपरेट किया जा रहा था।

हमीदिया अस्पताल जो कि शहर ही नहीं प्रदेश का काफी पुराना और नमी अस्पताल है। पिछले कुछ दिनों से अस्पताल के पोर्टल पर लगातार इलाज के लिये भर्ती प्रसुताओं के परिजनों से डॉक्टर द्वारा 5000-5000 रूपये लेने की शिकायत प्राप्त हो रही थी। उपरोक्त शिकायत अस्पताल प्रंबधन ने थाने में शिकायत की थी। अज्ञात व्यक्ति द्वारा डॉक्टर बनकर ऑपरेशन के नाम पर मरीजों से पैसों की मांग कर 5000-5000 रुपये लेने की शिकायत हुई, जिसके पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।