jhankar
ब्रेकिंग
IMD ALERT 24 SEPT, देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट आज का सुविचार - 24 सितंबर 2026 आज 24 सितंबर को कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने

उज्जैन : दरगाह के पास अतिक्रमण हटाया, जेसीबी चलाकर नगर निगम ने की कार्रवाई

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में नगर निगम की टीम ने शनिवार को दरगाह के पास अतिक्रमण हटाकर कार्रवाई की। नजरअली मिल कम्पाउंड परिसर में स्थित 150 साल पुरानी पांच पीर वाली गैब शाह बाबा की दरगाह और मजार के आसपास अवैध अतिक्रमण लगा था। जिसको हटाने के लिए नगर निगम की टीम सुबह पहुंची और जेसीबी चलाकर दरगह के पास बनाए गए शेड और बाउंड्री वॉल को तोड़कर सालों से चले आ रहे अतिक्रमण को साफ कर दिया।

कई बार नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक मजार के पास किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए कई बार नोटिस दिए गए थे। लेकिन इससे संबंधित कमेटी ने अतिक्रमण को नहीं हटाया, जिसके बाद माजर के पास बनी शेड और बाउंड्री वॉल को तोड़कर अतिक्रमण को हटाया गया। वहीं नगर निगम की कार्रवाई के दौरान तीन थानों की फोर्स तैनात रही। लगभग 50 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में तीन जेसीबी चलाकर अतिक्रमण को हटाया गया।

हिंदू जागरण मंच बोला- कुछ समय पहले ही मजार बनाई गई

वहीं हिंदू जागरण मंच का कहना है कि मजार के पास ही अतिक्रमण नहीं किया गया है, बल्कि अवैध तरीके से मजार को बनाया गया है। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों का आरोप है कि मजार डेढ़ सौ साल पुरानी नहीं है। कुछ साल पहले ही अतिक्रमण करके अवैध तरीके से मजार का निर्माण करवाया गया है। हिंदू जागरण मंच ने मजार को हटाने की मांग की है।