jhankar
ब्रेकिंग
श्योपुर में बड़ा हादसा: भात देने जा रहे लोगों से भरी ट्रॉली पलटी, 4 महिलाओं की मौत Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के लाभ से वंचित बेटियां अब दोबारा कर सकेंगी आवेदन पेंशन हितग्राही निर्धारित समयावधि में अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट कराएं रबी उपार्जन के लिए किसान आधार को बैंक खाते से करवाएं लिंक किसानों को गेहूँ विक्रय में दिक्कत न हो, अधिकारियों को दिये निर्देश ग्रीष्मकालीन मूंग फसल हेतु कृषि विज्ञान केंद्र की सलाह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भव्य स्वागत, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब खनिज का अवैध उत्खनन में संलग्न 2 पोकलेन मशीन, 01 डम्फर एवं 02 ट्रेक्टर-ट्रॉली जप्त झुग्गी बस्ती में रहने वाली चांदनी बनी MP बोर्ड की टॉपर, CM ने घर बुलाकर किया सम्मानित

ग्रीन एशेज की दूसरी पारी में भी असफल रहे, प्रशंसक हुए निराश

एडीलेड। आईपीएल नीलामी में इस बार सबसे महंगे बिके ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन के एशेज में खराब प्रदर्शन से प्रशंसक निराश हैं। आईपीएल नीलामी में ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 25.20 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाकर खरीदा था। इससे ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने पर इसके बाद ग्रीन इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में जारी तीसरे टेस्ट की पहली पारी में एक भी रन बनाये बिना पेवेलियन लौट गए। केकेआर के प्रशंसकों को उम्मीद थी कि वह दूसरी पारी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे पर वह इस बार भी फ्लाप रहे। ग्रीन दूसरी पारी में 7 रन ही बना पाये। इस प्रकार वह दो पारियों में कुल मिलाकर 10 रन भी नहीं बना पाये। इसके बाद गेंदबाजी में भी वह नाकाम रहे और 11 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट ही ले पाये। ग्रीन ने एशेज 2025 में अभी तक 3 मैचों में 19 की औसत के साथ उनके बल्ले से मात्र 76 रन ही बनाये हैं। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 57 की औसत के साथ अब तक सीरीज में 2 विकेट ही लिए हैं।