jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

हेड ने एशेज के तीसरे टेस्ट में शतक के साथ ही रोहित को पीछे छोड़ा

एडीलेड। ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट की दूसरी पारी में शतक लगाकर अपनी टीम को विशाल बढ़ दिला दी है। इस मैच में हेड ने 146 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाया। उन्होंने अपने इस शतक के दौरान भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का एक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्लयूटीसी) मुकाबलों में सबसे अधिक 9 शतक का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

- Install Android App -

हेड ने डब्लयूटीसी में अपना 10वां शतक लगाया है। हेड अब इन 10 शतकों के साथ शुभमन गिल के बराबर संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं इंग्लैंड के जो रूट के नाम डब्लयूटीसी में सबसे ज्यादा 22 शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड है।वहीं स्टीव स्मिथ के नाम 13 जबकि केन विलियमसन के नाम 11 शतक हैं।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के 371 रनों के जवाब में इंग्लैंड टीम 286 पर सिमट गयी थी। इससे ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 85 रनों की बढ़त मिली है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में चार विकेट पर 271 रन बनाए हैं और उसकी कुल बढ़त 356 रन की हो गई है। स्टंप्स के समय हेड 142 रन और कैरी 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।