jhankar
ब्रेकिंग
गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना मध्यप्रदेश में आज मौसम साफ, हल्की गुलाबी ठंड की शुरुआत मकडा़ई एक्सप्रेस 24 शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार अलविदा होकर भी 3 जिंदगियों को रोशनी दे गई शिवानी, CM मोहन यादव ने किया सैल्यूट आधी रात हिरासत से छूटीं AISA चीफ नेहा बोरा, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके पर सख्त एक्शन, आज SEM कोर्ट में ... हरदा में फर्जी नौकरी रैकेट का पर्दाफाश, 3200 युवाओं से 9.28 लाख की ठगी, डायरेक्टर जेल में हरदा में नवरात्रि पर अघोषित कटौती से हाहाकार, दिन में 3-4 घंटे गुल बिजली Big news: भवरदी गांव की नदी में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, दो दिन से थी लापता

Farest: वन रक्षकों से मारपीट कर शिकारियों को करवाया फरार, सरपंच समेत 5 पर विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज

कटनी: कटनी जिले में फारेस्ट क्षेत्र में वन्य प्राणियों से जुड़ा हुआ मामला सामने आया था। उक्त मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

- Install Android App -

पुलिस ने वन कर्मियों के साथ मारपीट और वन्य प्राणी शिकार मामले में गिरफ्तार आरोपियों को मांस सहित फरार कराने के केस में सरपंच सहित अन्य चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

पूरा मामला कटनी जिले के टीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र के ग्राम खमरिया का है।
थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान ने बताया कि वन विभाग एसडीओ के जांच प्रतिवेदन के बाद सरपंच कमलेश मार्को सहित अभिरक्षा से भागे वाले मोहन कोल, मोहन महोबिया, राजेश कोल और संतोष उर्फ लल्लू साहू के खिलाफ धारा 353, 332, 224, 294, 506, 34 के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस और फॉरेस्ट टीम आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।