jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

हरदा : कृषि रथ के माध्यम से किसानों को किया जागरूक

हरदा: म.प्र. शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा प्रदेश में वर्ष 2026 को “कृषि वर्ष“ के रूप में मनाया जा रहा है। म.प्र. शासन एवं कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में विकासखंड हरदा की प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कृषि रथ का संचालन 11 फरवरी .2026 तक किया गया।

कृषि रथ के साथ कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, कृषि विभाग एवं संबद्ध विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा कृषकों से सीधा संपर्क कर ई-विकास प्रणाली से उर्वरक क्रय करने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

साथ ही नरवाई प्रबंधन, ग्रीष्मकालीन मूंग फसल के स्थान पर उडद, मूंगफली, तिल आदि फसलो को प्रोत्साहन, प्राकृतिक व जैविक कृषि करने हेतु प्रोत्साहित, मृदा स्वास्थ कार्ड के आधार पर उर्वरकों की संतुलित मात्रा का उपयोग करने और भूमि पर बोई गई

- Install Android App -

फसल अनुसार सूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग करने तथा विभाग द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। साथ ही किसानों को समसामयिक सलाह भी प्रदान की गई।

बुधवार को हरदा विकासखंड की ग्राम पंचायत पिडगाँव, अबगाँवखुर्द, डगावानीमा में कृषि रथ का संचालन तथा ग्राम पंचायत डगावानीमा में कृषि रथ का समापन किया गया। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती जयश्री राजपूत,

कृषि वैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार बंकोलिया, अनुविभागीय कृषि अधिकारी सुश्री रचना पटेल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री अतुल यादव, कृषि विकास अधिकारी श्री गणेश रजने, श्री ललित पटेल एवं किसान भाई उपस्थित थे।