jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

हरदा : पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस व रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस के तहत किया गया महालॉगिन डे का आयोजन

हरदा : डाक विभाग द्वारा मंगलवार को पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस एवं रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस के तहत “महालॉगिन डे” का आयोजन नर्मदापुरम संभाग में उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर नर्मदापुरम संभाग द्वारा कुल 2 करोड़ 15 लाख रूपये से अधिक का प्रीमियम अर्जित किया गया। ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिकाधिक नागरिकों का जीवन बीमा किया गया तथा उन्हें जीवन बीमा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान में हरदा उपसंभाग द्वारा उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 36 लाख रूपये से अधिक का प्रीमियम अर्जित किया गया तथा बड़ी संख्या में नवीन बीमा प्रस्ताव प्राप्त कर आमजन को बीमा सुरक्षा प्रदान की गई।

उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु हरदा उपसंभाग के डाक निरीक्षक श्री अमित कुमार व्यास एवं उनकी संपूर्ण टीम को माननीय चीफ पोस्टमास्टर जनरल भोपाल परिमंडल, श्री विनीत माथुर एवं प्रवर डाक अधीक्षक, नर्मदापुरम संभाग, श्री सागर नैलेश शाह द्वारा सम्मानित किया गया।

- Install Android App -

नर्मदापुरम संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों नर्मदापुरम, नरसिंहपुर एवं हरदा में संपूर्ण सुकन्या अभियान के तहत सर्वश्रेष्ठ कार्य हरदा उपसंभाग द्वारा किया गया। बालिकाओं के अधिकाधिक सुकन्या समृद्धि खाते खोलकर उनके उज्ज्वल एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया,

जिसके लिए चीफ पोस्ट मास्टर जनरल श्री माथुर द्वारा श्री अमित कुमार व्यास एवं उनकी टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। हरदा जिले में सुकन्या खातों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं लक्ष्य प्राप्ति में जिला प्रशासन, हरदा का अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हुआ। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहयोग से यह अभियान प्रभावी रूप से संचालित हो सका।

डाक विभाग, मध्य प्रदेश परिमंडल, भोपाल द्वारा जिला प्रशासन के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के मार्गदर्शन एवं सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की गई।

डाक विभाग इस वर्ष पीएलआई एवं आरपीएलआई की 142वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर आमजन से अपील की गई है कि वे डाक विभाग की कम प्रीमियम एवं उच्च बोनस वाली विश्वसनीय बीमा योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा अपनी पुत्रियों के सुकन्या समृद्धि खाते खोलकर उनके भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाएं।