jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

जमीन विवाद में किसान की हत्या: बीच बचाव करने पहुंची बेटियों के फाड़े कपड़े

गुना। मध्य प्रदेश के गुना से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां किसान पर 10 से 15 लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया और थार से कुचल दिया। वहीं बीच बचाव करने पहुंची बेटियों से भी मारपीट कर उनके कपड़े फाड़ दिए। किसान को गंभीर हालत में भोपाल रेफर कर दिया गया।

- Install Android App -

घटना आज दोपहर डेढ़ बजे फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव में हुई है। रामस्वरूप की बेटी ने बताया, माता-पिता आज खेत में जा रहे थे। इस दौरान महेंदर, हरीश, गौतम, देवेंद्र समेत कई लोग घर से बाहर निकले और हमला करने लगे। एक शख्स ने पापा पर थार गाड़ी चढ़ा दी। चीख सुनकर हम उन्हें बचाने पहुंचे तो महेंदर नागर ने मेरे साथ हाथापाई की। मेरी छाती पर चढ़ गए, बालों को खींचा और कपड़े फाड़ दिए।

वहीं, परिवार के एक अन्य सदस्य रामबाबू नागर ने जानकारी दी कि बीते 4 महीने से जमीनी विवाद चल रहा है। आज ये महेंदर के दरवाजे के सामने से जा रहे थे। इस दौरान फरसा, गंडासा से 10 से 15 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। उनकी पत्नी और परिवार के सदस्यों से मारपीट की। रामस्वरूप और रामकिशन की लडकियां पीछे से आईं तो महेंदर ने रामस्वरूप की लड़की से मारपीट की, उसकी छाती पर बैठ गया और कपड़े फाड़ दिए। रामकिशन की लड़की से लोकेश ने बदतमीजी की। हाथापाई की और मारपीट की। वहीं जितेंदर ने रामस्वरूप पर गाड़ी चढ़ा दी। दोनों पैर और हाथ टूट गए। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। गंभीर रूप से घायल रामस्वरूप को भोपाल रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश में जुट गई।