jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा में SDM विजय राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई TI हत्याकांड पर कमल पटेल का कांग्रेस पर हमला, राहुल-मनीष जायसवाल की संपत्ति राजसात करने की मांग लुधियाना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग अहमदाबाद - फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को फॉर्च्यूनर ने कुचला एक महिला की मौत मेरा युवा भारत हरदा द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का हुआ आयोजन उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण के मध्य रोमांचंक क्रिके... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुरक्षित बचपन अभियान: हरदा के स्कूलों में बच्चों को बताए बाल अधिकार और सुरक्षा के उपाय शौचालय विहीन परिवारों का चिन्हांकन कर पोर्टल पर दर्ज करें, अधूरे आवास शीघ्र पूर्ण कराएं - सीईओ जिला ... सेंधवा में 17 साल की किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया

ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी करने वाली आरोपी महिला कॉन्स्टेबल सस्पेंड

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी में ब्राह्मण समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली महिला कॉन्स्टेबल अंजू देवी जायसवाल को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने तत्काल प्रभाव से अंजू देवी को निलंबित कर दिया है। महिला कॉन्स्टेबल पर ड्यूटी के दौरान पुलिस वर्दी में अमर्यादित व्यवहार करने को लेकर यह कार्रवाई की गई है।

पूरा मामला 24 अक्टूबर का है। सीधी जिले के एक स्कूल में गायिका शहनाज अख्तर के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां महिला कॉन्स्टेबल अंजू देवी जायसवाल की भी ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान अंजू देवी ने ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

- Install Android App -

वहीं वीडिया वायरल होने पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने नाराजगी जताई थी और आरोपी महिला कॉन्स्टेबल पर कार्रवाई की मांग की थी. जिसके बाद मामला बढ़ता देख पुलिस अधीक्षक ने जांच करवाई थी। जांच में महिला को दोषी माना गया, इसके बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से कॉन्स्टेबल अंजू देवी जायसवाल को सस्पेंड कर दिया।

महिला कॉन्स्टेबल अंजू देवी जायसवाल को सस्पेंड करने को लेकर पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने आदेश जारी किया है। एसपी ने अपने आदेश में महिला कॉन्स्टेबल द्वारा पुलिस की छवि धूमिल करने की बात कही है। इसमें बताया गया है कि कॉन्स्टेबल अंजू देवी जायसवाल ने पुलिस की वर्दी पहनकर अमर्यादित व्यवहार किया है। निलंबर के दौरान अंजू देवी का मुख्यालय रक्षित केंद्र, सीधी निर्धारित किया गया है।